छत्तीसगढ़ - स्कूल में प्रधानपाठक के बैग से निकला एटमबम से खतरनाक चीज , विभाग में मचा हड़कंप

बलरामपुर , 30/07/2024 8:34:05 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - स्कूल में प्रधानपाठक के बैग से निकला एटमबम से खतरनाक चीज , विभाग में मचा हड़कंप
बलरामपुर 31 जुलाई 2024 - प्रधान पाठक की एक ऐसी शर्मनाक करतूत सामने आयी है, कि सुनकर आपका दिमाग हिल जायेगा। छत्तीसगढ़ के इतिहास में ये पहली बार है, जब कोई प्रधानपाठक हिडेन कैमरा (खुफिया कैमरा) के साथ स्कूल में पकड़ाया है। आशंका है कि प्रधानपाठक की नीयत नेक नहीं थी, उन्होंने कुछ ऐसी भी चीजें स्कूल परिसर में रिकार्ड की है, जो शिक्षिकाओं के साथ-साथ छात्राओं की प्राइवेसी को भंग कर सकता है। 

इस खुलासे के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।वहीं BEO ने इस मामले में नोटिस जारी कर प्रधान पाठक से जवाब मांगा है। मामला वाड्रफनगर ब्लाक के शासकीय पूर्व मा शाला फूलीडूमर का है।

दरअसल शनिवार की सुबह BEO के निरीक्षण के दौरान अचानक विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों की नजर हेडमास्टर साहब के बैग पर पड़ी। प्रधान पाठक ने अपने बैग का चेन थोड़ा सा खोलकर था, जिसके अंदर बहुत ही चालाकी से एक स्पाई कैमरा लगा था। तत्काल शिक्षको ने विद्यालय में उपस्थित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार को इसकी जानकारी दी। प्रधान पाठक का जैसे ही राज खुला, वो हड़बड़ा गये। प्रधानपाठक ने बीईओ के सामने गोलमोल जवाब देना शुरू कर दिया। 

आरोप है कि प्रधानपाठक रामकृष्ण त्रिपाठी विगत दस पन्द्रह दिनों से इस बैग को अपने चार पहिया वाहन पर रख शाला कैम्पस के विभिन्न जगहों पर खड़ा करते थे। अक्सर विद्यालय के अंदर भी अलग अलग जगहों पर बैग को छोड़ जाया करते थे। कार्यरत शिक्षको ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि ऐसी शर्मनाक हरकत करने वाले प्रधान पाठक पर तत्काल कठोर कार्यवाही की जाए।

विभाग की जांच का दायरा उतना बड़ा नहीं है कि वो प्रधानपाठक के मंसूबों को जान सके। विभाग नोटिस जारी कर भी, ये नहीं जान पायेगा, कि प्रधान पाठक ने अब तक कैमरे में क्या-क्या रिकार्ड किया है। इस मामले की जांच में पुलिस का भी सहयोग लेना जरूरी है, ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH