बलौदाबाजार हिंसा मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार , एक आरोपी ने विधानसभा टिकट के लिए किया था दावेदारी

बलौदा बाजार , 29-07-2024 4:21:18 AM
Anil Tamboli
बलौदाबाजार हिंसा मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार , एक आरोपी ने विधानसभा टिकट के लिए किया था दावेदारी
बलौदाबाजार 28 जुलाई 2024 - बलौदा बाजार हिंसा मामले में पुलिस ने रविवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहला आरोपी शिक्षक यादराम हिरवानी (55) सारंगढ़-बिलाईगढ़ का रहने वाला है। वहीं दूसरा आरोपी तिलक धृतलहरे (23) बलौदाबाजार जिले के मुडियाडीह का रहने वाला है। आगजनी और तोड़फोड़ मामले में अबतक 173 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस हिंसा में शामिल अन्य आरोपियों की वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पहचान कर तलाश कर रही है। आरोपी यादराम हिरवानी की पत्नी शीतल यादराम हिरवानी ग्राम पंचायत छापोरा की सरपंच है। 

यादराम हिरवानी 2023 विधानसभा चुनाव में बिलाईगढ़ विधानसभा से कांग्रेस से दावेदारी कर रहा था, लेकिन उसे टिकट नहीं मिली थी। 

15 जुलाई को हिंसा के मुख्य साजिश कर्ता मोहन बंजारे को गिरफ्तार किया गया था। मोहन बंजारे ने ही आंदोलन के दिन मंच संचालन किया था। साथ ही भड़काऊ भाषण भी दिया था। मोहन बंजारे शासकीय शिक्षक है, जिसे शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है।

बता दे कि 10 जून को जैतखाम में तोड़फोड़ के विरोध में हजारों लोग कलेक्ट्रेट के पास एकत्र हुए और प्रदर्शन किया, जहां प्रदर्शन हिंसक हो गया. इसके बाद उपद्रवियों ने कलेक्टर और एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत

छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते जय सिंह सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपए जप्त

22 साल की विवाहित महिला को लेकर फरार हुआ गांव का सरपंच, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

छत्तीसगढ़ - भूकंप से कापी इस जिले की धरती, लगातार आ रहे झटके से दहशत में लोग

छत्तीसगढ़ - शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल

छत्तीसगढ़ - बाईक सवार पति और पत्नी को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत

छत्तीसगढ़ - इतने दिनों तक तेज धूप और गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH