ड्राई एरिया में कांवरियों को बेच रहे थे शराब , भारी मात्रा में शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार

उत्तराखंड , 28/07/2024 1:44:49 PM
Anil Tamboli
ड्राई एरिया में कांवरियों को बेच रहे थे शराब , भारी मात्रा में शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार
हरिद्वार 28 जुलाई 2024 - हरिद्वार में कांवड मेले के दौरान हर की पैड़ी क्षेत्र से अवैध शराब का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है. देर रात हर की पैड़ी चौकी क्षेत्र में गिरी की हवेली पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने अंग्रेजी और देसी शराब के 750 पव्वे और 20 बियर की कैन बरामद की है. पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार कर रहे दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है. जबकि उनके साथ शामिल दो महिलाएं फरार बताई जा रही हैं।

ड्राई एरिया होने की वजह से यहां दुकानों से शराब नहीं खरीदी जा सकती. ऐसे में ये लोग अपने पर्सनल कांटेक्ट के आधार पर शराब की सप्लाई करते थे. इस गिरोह के कारोबारी अवैध शराब कांवड मेले की भीड़भाड़ में बेच रहे थे. दो मर्दों और दो औरतों का ये गिरोह भीड़ में कांवड़िये का भेष धरकर जाते थे. इसके बाद अपने कस्टमर्स की तलाश करते थे. एक बारे कस्टमर मिल जाता तो उसे महंगे दाम में शराब बेची जाती थी. इसकी भनक जैसे ही पुलिस को लगी, उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए इनके शराब स्टोर करने के ठिकाने पर रेड मारकर शराब जब्त कर ली।

गौरतलब है कि हर की पैड़ी क्षेत्र ड्राई एरिया है और यहां शराब पर प्रतिबंध लगा है. बावजूद इसके समय-समय पर यहां अवैध शराब पकड़ी जाती है. इस समय हरिद्वार में कांवड मेला चल रहा है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती है. ऐसे में बड़ा सवाल है कि इतने कड़े पहरे के बावजूद अवैध शराब का कारोबार कैसे चल रहा था?

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..

छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..

छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH