छत्तीसगढ़ - भाजपा की जीत के लिए युवक ने अपनी उंगली काट कर काली माता को किया अर्पण

बलरामपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा की जीत के लिए युवक ने अपनी उंगली काट कर काली माता को किया अर्पण
बलरामपुर 06 जून 2024 - बलरामपुर जिले के ग्राम डीपाडीह के युवा कृषक दुर्गेश पाण्डेय ने भाजपा की जीत के लिए बाएं हाथ की एक अंगुली (तर्जनी) को आधा काटकर देवी मंदिर में चढ़ा दिया। अत्यधिक रक्तस्राव के बावजूद वह अस्पताल भी पहुंचा। इलाज के बाद अंगुली में तेजी से सुधार है। 

सबसे बड़ी बात है कि युवा कृषक दुर्गेश पांडेय भाजपा से सीधे तौर पर नहीं जुड़े हैं और न ही भाजपा की सदस्यता ली है लेकिन सनातन की रक्षा के लिए वे भाजपा के विचार से प्रभावित हैं। दुर्गेश ने बताया कि 04 जून को मतगणना होनी थी। उसके पहले 03 जून की शाम वे डीपाडीह के सामंत सरना अकेले ही गए थे। यहां पुरातात्विक महत्त्व की मूर्तियों के अलावा मां काली की भी प्रतिमा है।

अंचल के लोगों की मान्यता है कि यहां हर मनोकामना पूर्ण होती है। भाजपा की जीत और तीसरी बार सरकार बनाने की कामना के साथ उन्होंने भी अपनी तर्जनी का आधा हिस्सा काट कर मंदिर में चढ़ा दिया। रक्त से पूजा की। उक्त स्थल पर कटी अंगुली को छोड़ना उचित नहीं था इसलिए उसे लेकर वे शंकरगढ अस्पताल पहुंचे।

दुर्गेश पांडेय ने कहा मुझे खुशी है कि मेरी इच्छा पूरी हुई। भाजपा की तीसरी बार सरकार बन रही है। यदि 400 का लक्ष्य पूरा हो जाता तो मेरी खुशी दोगुनी हो जाती।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH