छत्तीसगढ़ - शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर पत्नी ने पति की हत्या कर की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर पत्नी ने पति की हत्या कर की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी
मनेंद्रगढ़ 09 मई 2024 - मनेंद्रगढ़ जिले में हत्या और फिर आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जँहा ग्राम सोनवर्षा में रहने वाले ग्रामीण की उसकी पत्नी ने सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। और पति की हत्या के बाद महिला ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव पेड़ पर लटका हुआ मिला है। 

परिजनों इस पूरे घटना पर चरित्र शंका और शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर घटना को अंजाम दिये जाने की आशंका जता रहे है। हत्या की ये वारदात पोड़ी थाना क्षेत्र के नागपुर चौकी का है। 

जानकारी के मुताबिक ग्राम सोनवर्षा के राधा रमन नगर में 23 वर्षीय प्रदीप पंडो अपनी पत्नी बाल कुंवर के साथ रहता था। बुधवार की रात दोनों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बाल कुंवर ने पत्थर से अपने पति प्रदीप पंडो पर जानलेवा हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण प्रदीप पंडो मौके पर ही गिर गया। जिसके बाद उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। 

पति की मौत के बाद बालकुंवर को अपनी गलती का अहसास हुआ। जिसके बाद उसने भी घर के पास ही पेड़ पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली। देर रात परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई, तो उन्होंने इसकी सूचना नागपुर पुलिस चौकी को दी। घटना की सूचना पर नागपुर चौकी से पुलिस टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने शव पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। 

पुलिस की प्राथमिक जांच में ये बात सामने आयी है एक साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों एक-दूसरे के चरित्र पर शंका करते थे। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH