छत्तीसगढ़ - पत्नी नही कर पाई पति की डिमांड पूरी तो पति ने नाबालिग को बना लिया रखैल , पत्नी पँहुची थाने

गरियाबंद , 16-04-2024 7:25:49 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पत्नी नही कर पाई पति की डिमांड पूरी तो पति ने नाबालिग को बना लिया रखैल , पत्नी पँहुची थाने
गरियाबंद 16 अप्रैल 2024 - नौ माह के दूध मूहे बच्चे को लेकर एक मां थाने पहुंची. वहां पीड़िता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए. उसका आरोप था था कि दहेज की मांग पुरी नहीं किया  तो उसके पति ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग को भगा कर घर ले आया है।

अमलीपदर थाना क्षेत्र के धुरुवापथरा में रहने वाली 23 वर्षीय गंगा ध्रुव ने अपने पति के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग को लेकर सोमवार को थाने में लिखित शिकायत दिया है. पीड़िता अपने 9 माह की बेटी को लेकर सुबह थाने पहुंची थी. थाने में दिए लिखित शिकायत में बताया है की उसका पति लखीधर 15 दिन पहले ही घर में एक नाबालिग को भगा कर लाया है और घर बसाने जा रहा है. पीड़िता ने लिखा है कि फरवरी 2022 में समाजिक रीति रिवाज से उसका विवाह हुआ था. साल भर बाद पति दहेज की मांग करता रहा,धमकी भी देता था की मांग पुरी नहीं करने पर दूसरी पत्नी ले आयेगा।

पीड़िता का दावा है कि उसके इस कृत्य में पति के माता-पिता का भी हाथ है, बेटे की गलती को रोकने के बजाए दूसरी पत्नी जो नाबालिग है उसके मसले का समाजिक निराकरण कराने 13 अप्रैल को बैठक किया. पीड़िता ने बताया की समाज के जागरूक प्रतिनिधियों ने मामला विधि सम्मत नहीं होने के कारण मेरे रहते दूसरी पत्नी वो भी नाबालिग से घर बसाने की सोच रखने वाले की कोई बात नहीं सुनी।

समाज के इसी निर्णय के बाद पीड़िता को हिम्मत मिली और उसने 14 अप्रैल को नाबालिग विवाह रोकने बनी टीम को कॉल कर घटना की जानकारी दी, फिर आज थाने पहुंच कर मामले की शिकायत की है.

अमलीपदर थाना प्रभारी जयसिंह ध्रुवे ने कहा कि मामले में आज दोनों ही पक्षों को थाना बुलाया गया है. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ दहेज़ प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया गया है. इसके अलावा नाबालिग को साथ रखने के मामले में भी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - सटोरिया आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस की दबिस, आकाश टेमरिहा फरार, तलाश जारी
सक्ती - सटोरिया आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस की दबिस, आकाश टेमरिहा फरार, तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH