छत्तीसगढ़ - रिहायशी इलाके में बाघ की धमक , 07 गांव में धारा 144 लागू , दहशत में लोग , वन विभाग अलर्ट

बलौदा बाजार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - रिहायशी इलाके में बाघ की धमक , 07 गांव में धारा 144 लागू , दहशत में लोग , वन विभाग अलर्ट
बलौदाबाजार 11 अप्रैल 2024 - बारनवापारा अभ्यारण में सालों बाद अचानक बाघ दिखने से हड़कंप मच गया है. बाघ की सुरक्षा को लेकर वन विभाग सहित प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है. जिला कलेक्टर के.एल. चौहान ने मंगलवार को बारनवापारा अभ्यारण के आसपास के 07 गांव में धारा 144 लागू कर दी है. जिनमें रवान , मोहदा , कौआबाहरा , मुरुमडीह , छतालडबरा , गजराडीह और दलदली गांव शामिल है. इन सात गावों में ध्वनि विस्तारक यंत्र पर भी रोक लगाया गया है।

बाघ को पहली बार शिक्षक कांशीराम पटेल ने 7 मार्च को बारनवापारा अभ्यारण सिरपुर रोड में देखा और वीडियो बनाकर वन विभाग को सूचित भी किया. लेकिन वन विभाग ने इसे नजरअंदाज कर दिया. हाल ही में वीडियो वायरल हुई, तब कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लिया. जिसके बाद से लगातार वन अमला बाघ की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरत रहा है. ग्रामीणों को वन विभाग के अनुमति बगैर जंगलों में जाने पर रोक लगाई गई है।

ग्रामीणों ने दूसरी बार 8 मार्च को बाघ देखने की सूचना वन विभाग को दी. इस दौरान अमलोर, सुकुलबाय में मवेशियों का शिकार किए जाने की सूचना मिली. 12 मार्च को वहां आसपास बाघ के पंजे के निशान मिले. 14 मार्च को बलौदाबाजार वनमण्डल के परिक्षेत्र बल्दाकछार के कर्मचारी ने बाघ को प्रत्यक्ष देखा और पुष्टि की. इसके बाद वन विभाग ने NTCA द्वारा जारी SOP प्रोटोकॉल का पालन कर नियमानुसार कार्रवाई की शुरु की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH