छत्तीसगढ़ - इस लोकसभा सीट पर कांग्रेस के पास हुई प्रत्यासियो की कमी?? , 375 की जगह मात्र 241 लोगों ने खरीदे फार्म

राजनाँदगाँव , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - इस लोकसभा सीट पर कांग्रेस के पास हुई प्रत्यासियो की कमी?? , 375 की जगह मात्र 241 लोगों ने खरीदे फार्म
राजनांदगांव 04 अप्रैल 2024 - राजनांदगांव सीट जो कभी बड़े उलटफेर के लिए चर्चा में आया था। आज ये सीट लोकसभा चुनाव 2024 में छत्तीसगढ़ का सबसे हॉट सीट माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां से पूर्व सीएम भूपेश बघेल चुनावी मैदान में हैं। लेकिन भूपेश बघेल की उम्मीदवारी से ज्यादा चर्चे उनके कारनामों की हो रही है। पहले तो राजनांदगांव के कार्यकर्ता ने ही भरे मंच से उनकी बेज्जती कर दी और फिर बैलेट पेपर से चुनाव करवाने के लिए ज्ञान दे डाले।

वहीं, अब खबर आ रही है कि राजनांदगांव सीट में अब तक 241 लोगों ने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन फार्म खरीदा है। लेकिन अब सोचने वाली बात ये है कि भूपेश बघेल 375 उम्मीदवार खड़े करवाने की बात कहे थे और अभी तक 241 लोगों ने नामांकन फार्म खरीदा है, जबकि आज नामांकन का आखिरी दिन है। तो क्या कांग्रेस के पास 375 कार्यकर्ता भी नहीं जो चुनावी मैदान में उतर सकें? या कांग्रेस कार्यकर्ता अब भूपेश बघेल की बात मानना जरूरी नहीं समझते?

राजनांदगांव लोकसभा सीट के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है, लेकिन कल जिला निर्वाचन कार्यालय में ताबड़तोड़ भीड़ देखने को मिली। कल यानि बुधवार को करीब 200 से ज्यादा लोगों ने नामांकन फार्म खरीदा, जिसे भूपेश बघेल के बयान का असर माना जा रहा है। कहा ये भी जा रहा है कि बड़ी संख्या में नामांकन फार्म खरीदने वाले कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। अगर कांग्रेस कार्यकर्ता फार्म खरीद रहे हैं तो अब तक भूपेश बघेल की ओर दिए आंकड़े क्यों पार नहीं हुए? क्या कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का आकाल पड़ गया है?

गौरतलब है कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने होली के पहले पाटन क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निष्पक्ष चुनाव के लिए बैलेट पेपर से चुनाव की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि अगर बैलेट पेपर से चुनाव चाहिए तो 375 प्रत्याशी का आंकड़ा पार करना होगा। तब EVM के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव होंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH