छत्तीसगढ़ - प्रेमिका के मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाना चाह रहा था प्रेमी , आक्रोशित प्रेमिका ने किया यह कांड

बलरामपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका के मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाना चाह रहा था प्रेमी , आक्रोशित प्रेमिका ने किया यह कांड
बलरामपुर 28 मार्च 2024 - कालेज छात्र की संदिग्ध मौत का खुलासा हो गया है। शारीरिक संबन्ध बनाने की जिद के कारण प्रेमिका और उसकी नाबालिग सहेली ने नायलोन की रस्सी से छात्र का गला घोंट दिया था। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप पर प्रेमिका और उसकी नाबालिग सहेली को गिरफ्तार कर लिया है।

बलरामपुर जिले के ग्राम पुटसुरा निवासी वीरेंद्र यादव पिता बिहारी यादव (18) वार्ड क्रमांक 02 मरियम पारा में रहता था। मंगलवार की दोपहर वीरेंद्र यादव वार्ड क्रमांक 05 बेहोश पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों की मदद से बहन ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया था। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक का पुटसुरा गांव की ही एक युवती से प्रेम संबन्ध था। युवती भी गांव की ही नाबालिग सहेली के साथ बलरामपुर में किराए का मकान लेकर रहती है। दोनों बलरामपुर में रह कर पढ़ाई करते हैं। 

पुलिस ने युवती और उसकी सहेली को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो मृतक की प्रेमिका ने बताया कि वीरेंद्र यादव के साथ उसका प्रेम संबन्ध था। होली की शाम वीरेंद्र उनके किराए के घर में आया था। यहां उसने प्रेमिका के साथ संबन्ध बनाने की जिद की। प्रेमिका के अनुसार इसके पहले तक वह ऐसा नहीं करता था। उसे दोनों ने समझने की कोशिश की लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। 

प्रेमिका द्वारा इंकार करने पर युवक ने उसकी नाबालिग सहेली से जोर जबरदस्ती शुरू कर दी। दोनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। जब वह नहीं माना तो गुस्से में आकर दोनों ने नायलोन की रस्सी का फंदा बनाकर युवक के गले में डाल दिया और घर में लगे सीलिंग फैन के हुक में रस्सी को घुमा खींच दिया इससे वीरेंद्र का दम घुटने लगा।

जब वह बेहोश हो गया तो प्रेमिका और उसकी सहेली ने उसे कमरे के बाहर निकाल कर छोड़ दिया और वापस अपने कमरे में चली गई। सुबह जब दोनों सोकर उठी तो देखा कि वीरेंद्र यादव की मौत हो गई थी।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH