छत्तीसगढ़ - सरकारी नौकरी मिलते ही प्रेमिका हुई बेवफा , प्रेमी को भेजवाया जेल , नाराज प्रेमी ने दी खौफनाक मौत

गरियाबंद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सरकारी नौकरी मिलते ही प्रेमिका हुई बेवफा , प्रेमी को भेजवाया जेल , नाराज प्रेमी ने दी खौफनाक मौत
गरियाबंद 21 मार्च 2024 - गरियाबंद में कम्युनिटी हेल्थ आफिसर की हत्या उसके ही प्रेमी ने की थी। आशिक इस बात से खफा था कि नौकरी लगते ही वो बेवफा हो गयी। पहले तो प्रेमी से पीछा छुड़ाया, फिर रेप के केस में उसे जेल भेजवा दिया और अब किसी और के साथ अफेयर शुरू कर दिया था।

दरअसल अराधना साहू की कुछ साल पहले ही सरकारी नौकरी लगी थी। नौकरी के बाद आराधना ने बॉयफ्रेंड से किनारा कर लिया और दूसरे लड़के से बात करने लगी। यही नहीं अपने पूर्व प्रेमी श्याम साहू को झूठे रेप केस में जेल भी भिजवा दिया। वारदात की शाम करीब 5 बजे स्कूटी से लौटने के दौरान श्याम साहू ने उसका पीछा किया। उसे पीछे आते देख आराधना ने स्कूटी रोक दी और उसे समझाने का प्रयास किया। 

आरोपी श्याम साहू जबरन अराधना की स्कूटी पर बैठ गया। आराधना ने तब तक आरोपी के पास हथियार देख लिया था, जिसके बाद वो घबरा गयी। वो तेज रफ्तार में स्कूटी भगाने लगी। इसके चलते बासिन गांव के पास स्कूटी फिसली और दोनों नीचे गिर गए। आराधना को पता चल गया था कि श्याम उसकी जान लेने की कोशिश में है। इसलिए वो जान बचाने के लिए भागने लगी। श्याम भी हथियार लेकर उसके पीछे दौड़ा। इस पर आराधना एक अनजान मकान में घुस गई। जहां आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।

दरअसल युवती अपने पूर्व प्रेमी श्याम साहू से छुटकारा पाना चाहती थी। इसी चक्कर में 21 मई 2022 को आरोपी श्याम साहू के खिलाफ रेप समेत अन्य धाराओं के तहत फिंगेश्वर थाने में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। आरोपी करीब 80 दिन तक वह जेल में था। कोर्ट ट्रायल में आरोपी दोषमुक्त हो गया था। मई 2023 में वह जेल से छूटा था। जबकि श्याम का कहना है कि आठ साल से आराधना के साथ अफेयर था। अपनी प्रेमिका की बेवफाई और रेप केस में जेल भेजवाने से ही वो नाराज था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH