राजधानी के बाद अब इस जिले में भी 10 दिनों का टोटल लॉक डाउन - आदेश जारी ,,

धमतरी , 20-09-2020 12:20:56 AM
Anil Tamboli
राजधानी के बाद अब इस जिले में भी 10 दिनों का टोटल लॉक डाउन - आदेश जारी ,,
धमतरी 19 सितम्बर 2020 - राजधानी के बाद अब धमतरी में भी 10 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया जा रहा है। कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने कोरोना संक्रमण से सुरक्षा और बचाव के मद्देनजर मंगलवार 22 सितंबर से धमतरी जिले के सभी नगरीय निकायों के सभी वार्डों को कंटेनमेंट जोन बनाने की बात कही है। उन्होंने आज व्यापारी संघों के प्रतिनिधि मंडल से कोविड 19 के संक्रमण और उससे बचाव के संबंध में विस्तार से चर्चा की तथा कंटेनमेंट जोन में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए रूप-रेखा भी तैयार की। उन्होंने बताया कि मंगलवार से सभी वार्डों को कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा, लेकिन इससे पहले नगरीय निकाय के अमले को इस संबंध में लोगों को जानकारी देना आवश्यक होगा, जिससे कि लोगों को बेवजह तकलीफ नहीं हो।

बैठक में कलेक्टर ने बताया कि इन कंटेनमेंट जोन में कोई भी किराना, सब्जी, फल की दुकान खोली नहीं जाएंगी, किन्तु अत्यावश्यक सेवाओं संबंधी संस्थान/कार्यालय, अस्पताल, नर्सिंग होम, खुली रहेंगी। गैस एजेंसी अपने निर्धारित अवधि में खुला रहेगा तथा मेडिकल, पेट्रोल पम्प चैबीसों घंटे खुले रहेंगे। दूध के लिए सुबह 6 से सुबह 10 बजे का समय तय किया गया है। इसके साथ ही जिले के सभी पर्यटन स्थल, चाहे वह नगरीय निकाय अथवा ग्रामीण क्षेत्र में हो, वे भी इन दस दिनों में बंद रहेंगे।

इसके अलावा नगरीय निकाय के अमले को भी कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि वे कंटेनमेंट जोन अवधि के दौरान नगरीय निकायों का सेनिटाईजेशन करा लें। उन्होंने बैठक के अंत में जिलेवासियों से अपील की कि वे अनावश्यक घरों से नहीं निकलें तथा जब भी किसी काम से बाहर जाएं, तो मास्क का उपयोग जरूर करें और सामाजिक दूरी का भी पालन कर कोविड 19 से स्वयं और अपने परिवार का बचाव करें।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
युवक ने अपने जिगरी दोस्त की पत्नी को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर पति ने घर से निकाला
युवक ने अपने जिगरी दोस्त की पत्नी को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर पति ने घर से निकाला
सक्ती - निरीक्षक Y N शर्मा ने तोड़ा पूर्व यातायात प्रभारी महतो साहब का रिकॉर्ड, एक महीने में ही किया यह
सक्ती - निरीक्षक Y N शर्मा ने तोड़ा पूर्व यातायात प्रभारी महतो साहब का रिकॉर्ड, एक महीने में ही किया यह
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान नदी में डूबकर बैंक कर्मी की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान नदी में डूबकर बैंक कर्मी की मौत, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - दो समुदायों में विवाद के बाद आगजनी और तोड़फोड़, पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील
सक्ती - दो समुदायों में विवाद के बाद आगजनी और तोड़फोड़, पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH