कोरोना काल के बीच IPL आज से , जाने कैसे होगा IPL का स्वरूप , कँहा और कैसे खेला जाएगा मैच ,,

देश , 19-09-2020 4:49:21 PM
Anil Tamboli
कोरोना काल के बीच IPL आज से , जाने कैसे होगा IPL का स्वरूप , कँहा और कैसे खेला जाएगा मैच ,,
नई दिल्ली 19 सितम्बर 2020 - महीनों की अनिश्चितता के बाद आईपीएल का 13वां सीजन आज से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शुरू हो रहा है. आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स पहले मैच में आज एक दूसरे के सामने होंगी. बेशक दोनों टीमें लीग की विजयी शुरूआत चाहेंगी, लेकिन राह किसी भी आसान नहीं रहेगी.

मैच आज अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में भारतीय समय के मुताबिक शाम 4.30 बजे शुरु होगा. यूएई वो जगह है जहां कई खिलाड़ी अभी तक खेले नहीं हैं और पहली बार वहां की पिचों पर अपनी किस्मत आजमाएंगे. आईपीएल के इतिहास में यह दूसरी बार है कि पूरा आईपीएल भारत के बाहर आयोजित किया जाएगा. इससे पहले 2009 में लोकसभा चुनावों के कारण आईपीएल का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया गया था. वहीं 2014 में आईपीएल का पहला हाफ यूएई में खेले गया था और इसका कारण भी लोकसभा चुनाव थे.

29 मार्च से भारत में ही होना था आईपीएल का आयोजन

वैसे तो आईपीएल का आयोजन 29 मार्च से भारत में ही होना था लेकिन कोविड-19 के कारण इसे टाल दिया और फिर इसके होने, ना होने पर काले बदाल मंडराते रहे. बीसीसीआई टी-20 विश्व कप स्थगित होने के बाद इसके लिए विंडो निकालने में सफल रही और अब यूएई के तीन शहर अबु धाबी, दुबई, शारजाह में आईपीएल खेला जाएगा.

आईपीएल बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेला जाएगा
कोविड-19 के कारण हालांकि इस बार का आईपीएल बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेला जाएगा. दर्शक हमेशा से आईपीएल की सबसे अहम कड़ी रहे हैं और ऐसे में इनके बिना आईपीएल खेलना और टीवी पर देखना थोड़ा अजीब तो जरूर होगा. हालांकि टीवी पर इसे करोड़ों लोगों द्वारा देखे जाने की उम्मीद है.

पिछले सीजन में ताब की प्रबल दावेदार बनकर उभरी थी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स
पिछले सीजन रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में उतरी थीं और इस बार भी यही है. टी-20 प्रारूप की अनिश्चित्ता को देखते हुए बाकी की छह टीमों को भी दावेदारी से बाहर नहीं किया जा सकता. दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब ने अभी तक खिताब नहीं जीता है और यह तीनों टीमें इस बार यह कमी पूरी करना चाहेंगी. कौन कितना सफल रहता है वो टूर्नामेंट के आखिरी में ही पता चलेगा.

यूएई की पिचें धीमी और स्पिनरों की मददगार होती है लेकिन यहां बल्लेबाजों को भी मदद मिलने की उम्मीद है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है लेकिन थोड़ा समय बीत जाने के बाद तब गेंदबाजों को वैरिएशन के माध्यम से बल्लेबाजों से बचना होगा. यहां की गर्मी और उमस निश्चित तौर पर टीम और खिलाड़ियों के प्रदर्शन में अहम रोल निभाएगी. वहीं दर्शकों के बिना खिलाड़ी अपने आप को कैसे प्रेरित रखते हैं यह देखना भी दिलचस्प होगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
युवक ने अपने जिगरी दोस्त की पत्नी को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर पति ने घर से निकाला
युवक ने अपने जिगरी दोस्त की पत्नी को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर पति ने घर से निकाला
सक्ती - निरीक्षक Y N शर्मा ने तोड़ा पूर्व यातायात प्रभारी महतो साहब का रिकॉर्ड, एक महीने में ही किया यह
सक्ती - निरीक्षक Y N शर्मा ने तोड़ा पूर्व यातायात प्रभारी महतो साहब का रिकॉर्ड, एक महीने में ही किया यह
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान नदी में डूबकर बैंक कर्मी की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान नदी में डूबकर बैंक कर्मी की मौत, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - दो समुदायों में विवाद के बाद आगजनी और तोड़फोड़, पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील
सक्ती - दो समुदायों में विवाद के बाद आगजनी और तोड़फोड़, पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH