जिस्म फरोशी के धंधे में लिप्त माँ नाबालिग बेटी से बोली मेरे धंधे में आ जाओ , तब बेटी ने किया ,,

देश , 19-09-2020 6:08:31 AM
Anil Tamboli
जिस्म फरोशी के धंधे में लिप्त माँ नाबालिग बेटी से बोली मेरे धंधे में आ जाओ , तब बेटी ने किया ,,
जयपुर 19 सितम्बर 2020 - राजस्थान के श्री गंगानगर में एक कलयुगी मां अपने बेटी को अपने साथ गलत काम में घसीटना चाहती है, जबकि बेटी पढ़ना चाहती है। बेटी ने चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर फोन कर कहा 
की मैं सातवी कक्षा में पढ़ती हूं। मेरी मां करीब चार माह पूर्व मेरे पिता को छोड़कर दुल्लापुर कैरी में किसी अन्य व्यक्ति के साथ रहने चली गई है और उसका चाल चलन ठीक नहीं है। वह जब भी यहां आती है तो मुझसे कहती है कि मेरे साथ चल। तूं भी वही काम करने लग जा, जो मैं करती हूं। दोनों मिलकर खूब पैसे कमाएंगे।
बेटी ने हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके बताया कि मेरी मां मुझे इस तरह की बातें अपने पिता को बताने से मना करती है। वह जब भी आती है तो बहाने बनाकर मुझसे व दोनों छोटे भाइयों से मारपीट करती है और डराती है। मेरी मां के कई अन्य लोगों के साथ गलत रिश्ते हैं। वह मुझे भी इसी दलदल में धकेलना चाहती है। मेरी उम्र अभी 13 साल है और मैं पढ़ना चाहती हूं। मैं अपनी मां के साथ नहीं जाना चाहती। मैं और मेरे दोनों भाई अपने पिता के साथ रहना चाहते हैं। प्लीज आप मुझे और मेरे दोनों भाइयों को मेरी मां से बचा लो ,,
पीड़ित बच्ची ने यह बयान बाल कल्याण समिति सदस्या प्रभा शर्मा को दिए हैं। बच्ची के बयान के बाद चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक त्रिलोक वर्मा ने केस रजिस्टर्ड कर तुरंत बाल कल्याण समिति को सूचना दी। इसके बाद समिति अध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मीकांत सैनी और सदस्य प्रभा शर्मा किशोरी से मिलने उसके घर पहुंचे। समिति सदस्यों से मिलकर किशोरी का दर्द फूट पड़ा और वह फफक फफककर रोने लगी समिति सदस्यों मदद का भरोसा दिलाकर उसे चुप करवाया। एडवोकेट सैनी ने बताया कि किशोरी की हालत देखकर मन पीड़ा से भर आया। आखिर एक मां अपनी बेटी को अच्छा भविष्य देने के बजाए नर्क में धकेलने की बात कैसे कर सकती है। बच्ची के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जवाहर नगर थाना में शुक्रवार को किशोरी की मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। बच्ची के पिता मजदूर हैं। बच्ची और उसके दोनों छोटे भाइयों के संरक्षण और शिक्षा की व्यवस्था समिति द्वारा करवाई जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
युवक ने अपने जिगरी दोस्त की पत्नी को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर पति ने घर से निकाला
युवक ने अपने जिगरी दोस्त की पत्नी को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर पति ने घर से निकाला
सक्ती - निरीक्षक Y N शर्मा ने तोड़ा पूर्व यातायात प्रभारी महतो साहब का रिकॉर्ड, एक महीने में ही किया यह
सक्ती - निरीक्षक Y N शर्मा ने तोड़ा पूर्व यातायात प्रभारी महतो साहब का रिकॉर्ड, एक महीने में ही किया यह
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान नदी में डूबकर बैंक कर्मी की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान नदी में डूबकर बैंक कर्मी की मौत, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - दो समुदायों में विवाद के बाद आगजनी और तोड़फोड़, पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील
सक्ती - दो समुदायों में विवाद के बाद आगजनी और तोड़फोड़, पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH