शादी का झांसा दे कर युवती को किया गर्भवती , आरोपी ने कई बार दवाई खिला कर किया अबॉर्शन ,,

बिलासपुर , 19-09-2020 4:25:58 AM
Anil Tamboli
शादी का झांसा दे कर युवती को किया गर्भवती , आरोपी ने कई बार दवाई खिला कर किया अबॉर्शन ,,
बिलासपुर 18 सितम्बर 2020 -  शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के बढ़ते मामलों के बीच बिलासपुर पुलिस की मामले में सक्रियता सामने आई है. शादी का झांसा देकर एक दुष्कर्म किए जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के महज चंद घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 सितम्बर को पीड़िता ने थाना सरकंडा आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि अशोक नगर एकता कॉलोनी निवासी आरोपी अंचल यादव से उसका लगभग 2 वर्ष पूर्व परिचय हुआ था. धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती और फिर मोहब्बत हो गई. आरोपी पीड़िता को शादी का झांसा देकर एकता नगर के मकान में रखते हुए अप्रैल 2019 से मई 2020 तक शारिरिक संबंध स्थापित करते रहा. इस दौरान पीड़िता द्वारा शादी के लिए कहने पर बड़ी बहन की शादी की बात कहकर टाल देता था. पीड़िता के गर्भवती होने पर अबॉर्शन का गोली खिला दिया.
जब पीड़िता से संबंध के बारे में आरोपी के परिवार को पता चला तो आरोपी के साथ उन्होंने ने भी शादी से इनकार कर दिया. पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध धारा 376 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई. आरोपी अंचल यादव पिता रमेश यादव (21 वर्ष) की चंद घंटों में तलाश कर एकता कॉलोनी, अशोक नगर, सरकंडा से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. आरोपी ने पूछताछ में जुर्म करना स्वीकार किया. आरोपी के विरुद्ध अपराध सिद्ध पाए जाने से उसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
युवक ने अपने जिगरी दोस्त की पत्नी को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर पति ने घर से निकाला
युवक ने अपने जिगरी दोस्त की पत्नी को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर पति ने घर से निकाला
सक्ती - निरीक्षक Y N शर्मा ने तोड़ा पूर्व यातायात प्रभारी महतो साहब का रिकॉर्ड, एक महीने में ही किया यह
सक्ती - निरीक्षक Y N शर्मा ने तोड़ा पूर्व यातायात प्रभारी महतो साहब का रिकॉर्ड, एक महीने में ही किया यह
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान नदी में डूबकर बैंक कर्मी की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान नदी में डूबकर बैंक कर्मी की मौत, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - दो समुदायों में विवाद के बाद आगजनी और तोड़फोड़, पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील
सक्ती - दो समुदायों में विवाद के बाद आगजनी और तोड़फोड़, पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH