छत्तीसगढ़ - सामने आया पुलिस का शर्मनाक चेहरा , 02 माह की मासूम के मौत पर वसूले 09 हजार , जाने क्या है मामला

बलरामपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सामने आया पुलिस का शर्मनाक चेहरा , 02 माह की मासूम के मौत पर वसूले 09 हजार , जाने क्या है मामला
बलरामपुर 23 जनवरी 2024 - बलरामपुर पुलिस ने मासूम की मौत पर भी रिश्वत वसूल ली। बच्ची की हार्ट अटैक से मौत हुई तो सब इंस्पेक्टर ने ज्यादा दूध पिलाकर जान लेने का दोष मां पर ही मढ़ दिया। इसके बाद 9 हजार रुपए ले लिए। मामला सामने आने पर घूसखोरी के रुपए लौटाने पहुंच गया। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक रघुनाथ नगर के बेतो गांव निवासी संतोष कुशवाहा की दो महीने की बच्ची की नवंबर 2023 में अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सिविल अस्पताल वाड्रफनगर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हार्टअटैक से मौत होने की बात कही। फिर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

जिसके बाद वाड्रफनगर चौकी पुलिस ने जीरो मर्ग कायम कर डायरी रघुनाथनगर थाने में भेज दी। इसके बाद थाने में पदस्थ नगर सैनिक आशुतोष उपाध्याय संतोष कुशवाहा के घर पहुंच गया। आरोप है कि उसने मां को ही बच्ची की मौत का जिम्मेदार बताया और मामला रफा-दफा करने के लिए पैसे मांगे। 

परिजनों ने बताया कि उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो नगर सैनिक आशुतोष उपाध्याय अपने साथ सब इंस्पेक्टर जाबलून कुजूर को लेकर उनके घर पहुंच गया। साथ ही थाने में बुलाकर 20 हजार रुपए की मांग की गई। संतोष के पिता ने बताया कि उन्होंने 20 जनवरी को पहली किस्त के रूप में 09 हजार रुपए दे भी दिए। इसके बाद बाकी की रकम 11 हजार रुपए अगले दिन देने की बात कही। 

इसके बाद ही उन्हें थाने से जाने दिया गया। इस बीच मामला मीडिया में आ गया तो सब इंस्पेक्टर जाबलून कुजूर घूस में दिए रुपए लौटा दिए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। अब एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH