छत्तीसगढ़ - किसान की खुदकुशी के मामले में नया मोड़ , जिला सहकारी केंद्रीय ग्रामीण बैंक ने किया चौकाने वाला खुलासा

नारायणपुर , 19/12/2023 2:44:28 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - किसान की खुदकुशी के मामले में नया मोड़ ,  जिला सहकारी केंद्रीय ग्रामीण बैंक ने किया चौकाने वाला खुलासा
नारायणपुर 18 दिसंबर 2023 - नारायणपुर जिले के कुकड़झोड़ निवासी 55 वर्षीय एक किसान द्वारा बीते दिनों आत्महत्या के मामले में जिला सहकारी केंद्रीय ग्रामीण बैंक ने बयान जारी किया है। इसमें कहा है कि खुदकुशी करने वाले किसान ने बैंक से किसी प्रकार का कर्ज नहीं लिया था।

बता दे कि बीते दिन किसान के खुदकुशी के बाद कांग्रेस के नेता ने कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी किए जाने बयान दिया था। इसके बाद सियासी माहौल गरमा गया था। बैंक प्रबंधन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मृतक किसान द्वारा किसी भी सहकारी समिति से कोई ऋण नहीं लिया गया था।

बैंक ने बताया कि मृतक के एक रिश्तेदार द्वारा सहकारी समिति बाकुलवाही से अपनी भूमि 3.95 हेक्टयर के विरुद्ध 01 लाख 12 हजार 08 सौ 52 रुपये का ऋण लिया गया है। इस भूमि के रकबे का फसल बीमा भी सहकारी समिति द्वारा किया गया है।

बयान में कहा गया है कि जिले के सभी सहकारी समितियों द्वारा विभागीय प्रक्रिया के तहत सभी ऋणी कृषकों को ऋण का नोटिस प्रत्येक वर्ष दिया जाता है। इस वर्ष यह नोटिस 24 अक्टूबर को मृतक के रिश्तेदार को दिया गया था।

मृतक परिवार के सदस्यों द्वारा 15 दिसबंर को पुलिस को दिए बयान में यह बताया गया है कि मृतक किसान का पिछले कुछ माह से स्वास्थ्य खराब चल रहा था। बयान में परिवार के सदस्यों द्वारा ऐसे किसी कर्ज के कारण हुई परेशानी के बारे में नहीं बताया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, जुलाई तक पूरी होगी प्रक्रिया

जांजगीर चाम्पा - जिला जेल में रेप के आरोपी ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, कल ही जेल में किया गया था दाखिल

छत्तीसगढ़ - खेत मे अज्ञात ब्यक्ति की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में CM हेल्पलाइन की शुरुआत, इस टोल फ्री नंबर पर फोन करके दर्ज करा सकते है शिकायत

छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की दस्तक, कई जिलों में सुबह से छाए हुए है बादल, मौसम विभाग ने कही यह बात..

छत्तीसगढ़ - घर से नाराज होकर भागी नाबालिग हुई गैंगरेप का शिकार, मदद करने के बहाने मददगार दोस्तों के साथ ने बनाया हवस का शिकार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार हायवा ने बाईक सवार को कुचला, हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - इतवारी गोंदिया पैसेंजर सहित कई मेमू लोकल ट्रेनें रद्द, देखे रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..

दामाद को दिल दे बैठी सास, फिर कोर्ट में जाकर की शादी, अब लोगो से कर रहे है यह अपील..

छत्तीसगढ़ - महिला पंच की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH