सक्ती - 14 दिसंबर गुरुवार की रात सक्ती में हुई पुलिसिया कार्यवाही के बाद बेगम के दीवानों में हड़कंप का माहौल

सक्ती , 18-12-2023 6:15:22 AM
Anil Tamboli
सक्ती - 14 दिसंबर गुरुवार की रात सक्ती में हुई पुलिसिया कार्यवाही के बाद बेगम के दीवानों में हड़कंप का माहौल
सक्ती 17 दिसंबर 2023 - सक्ती शहर में 14 दिसंबर गुरुवार देर रात हुई पुलिसिया कार्यवाही से जुआरियों में हड़कंप का माहौल है खास कर उन रसूखदार जुआरियों में ज्यादा भय है जो यह गलतफहमी पाले हुए थे कि हटरी चौक के शादी भवन जैसे सुरक्षित जगह में जुआ खेलने से पुलिस को भनक नही लगेगी और वे बिना किसी खौफ के 52 परियों पर दांव लगाते रहेंगे।

लेकिन उनकी इस गलतफहमी पर उस वक्त पानी फिर गया जब मुखबिर की सूचना पर सक्ती थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने पूरे फोर्स के साथ जुआरियों की उस अड्डे छापा मारा जिसे वो काफी सुरक्षित समझ रहे थे इतना ही नही पुलिस बिना किसी को कुछ अवशर दिए 15 जुआरियों को हजारों रुपये के साथ जुआ खेलते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

इन 15 जुआरियों में कई लोग ऐसे है जो अपने आप को तुर्रमखां से कम नही समझते है लेकिन सक्ती पुलिस ने उन्हें थाने ले जा कर यह दिखा दिया कि कानून से ऊपर कोई नही है। इन रसूखदार जुआरियों के पकड़े जाने के बाद छोटे मोटे जुआरी अब यह सोचने पर मजबूर हो गए है कि जब हटरी चौक के सर्व सुविधा युक्त जैसे सुरक्षित जगह पर पुलिस छापा मार कर रसूखदार जुआरियों को गिरफ्तार कर सकती है तो उनकी क्या बिसात है।

बहरहाल जो भी हो गुरुवार रात की गई सक्ती पुलिस की इस कार्यवाही के बाद सभी जुआरियों में हड़कंप का माहौल है और अब वे सामाजिक बुराई जुआ को खेलने से पहले सौ बार सोचेंगे जो सभ्य समाज के लिए बड़ी राहत की बात होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..

सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार

सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..

छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए

नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH