छत्तीसगढ़ - कोयला घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जेल में बंद IAS , नेता और कारोबारियों की कुछ इस तरह गुजर रही है दिन और रात

रायपुर , 18-12-2023 5:52:23 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कोयला घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जेल में बंद IAS , नेता और कारोबारियों की कुछ इस तरह गुजर रही है दिन और रात
रायपुर 18 दिसंबर 2023 - करोड़ों के कोयला घोटाले और मनी लांड्रिंग के आरोप में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद कारोबारी , अफसर और नेताओं के दिन पूजा-पाठ करने और साहित्य पढ़ने में बीत रहे है। ED की कार्रवाई के बाद पूर्व IAS समीर विश्नोई , रानू साहू , सूर्यकांत तिवारी , सुशील अग्रवाल , निखिल चंद्राकर समेत अन्य आरोपी सेंट्रल जेल में बंद हैं।

एक दैनिक अखबार की टीम ने कोयला घोटाले के आरोपियों की दिनचर्या को जानने के लिए जेल के जानकार सूत्रों की मदद ली। सूत्रों ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के आने के बाद से सभी आरोपितों के चेहरे की हवाईयां उड़ी हुई है। तीन दिन पहले दो आरोपितों की जमानत याचिका उच्चतम न्यायालय से खारिज हो चुकी है। ऐसे में उनकी चिंता और बढ़ गई है। जेल में कब तक रहना होगा, इसे लेकर सभी आरोपितों की नींद उड़ी हुई है।

जेल के सूत्रों की मानें तो कोयला घोटाले के अधिकांश आरोपी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। पता नहीं आगे क्या होगा, इस चिंता में करवटें बदल-बदल कर रात गुजार रहे हैं। जेल प्रशासन की नजर हमेशा इन हाईप्रोफाइल आरोपियों पर लगी हुई है, हालांकि जेल नियमावली के अनुसार ही सभी को अन्य बंदियों की तरह सुविधाएं दी जा रही है। सभी आरोपित हाई प्रोफाइल हैं, इसका फायदा भी उन्हें जेल के भीतर आसानी से मिल रहा था। 

सूत्रों की मानें तो कुछ कारोबारी, नेता तो बीमारी का बहाना बनाकर कई दिनों तक आंबेडकर अस्पताल में भर्ती होकर मौज काटते थे, लेकिन अब वह दिन लद गए। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से आसानी से उपलब्ध होने वाली सुविधा पूरी तरह से बंद कर दी गई है। हालांकि जेल प्रशासन कोयला घोटाले के किसी भी आरोपी को विशेष सुविधा देने से इन्कार करता रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH