अंजू अब ना घर की रही और ना घाट की , परिजनों ने किया मिलने से इंकार , पुलिस गिरफ्तार करने के लिए है तैयार

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अंजू अब ना घर की रही और ना घाट की , परिजनों ने किया मिलने से इंकार , पुलिस गिरफ्तार करने के लिए है तैयार
नई दिल्ली 01 दिसंबर 2023 - पाकिस्तान से भारत लौटी अंजू से उसके बच्चों ने मिलने से इनकार कर दिया है. इसी के साथ सोसाइटी में अंजू की एंट्री पर बैन करने को भी कहा गया है. सोसाइटी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. गेट पर आने जाने वाले हर वाहन की चेकिंग की जा रही है. वहीं इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम ने अंजू के बच्चों से बातचीत की।

बता दें कि राजस्थान के भिवाड़ी की अंजू पाकिस्तान के फेसबुक फ्रेंड नसरुल्ला के पास चली गई थी. वहां अंजू ने इस्लाम कबूल कर नसरुल्ला से निकाह कर लिया और वो फातिमा बन गई. अब वह पांच महीने बाद बच्चों से मिलने के बहाने भारत आई है, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट से आने के बाद अंजू गायब है. वह न तो बच्चों के पास पहुंची और न ही अपने पिता के घर पहुंची।

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर अंजू कहां है. वहीं राजस्थान के भिवाड़ी की सोसाइटी में रहने वाले अंजू के बच्चों और पति अरविंद ने उससे मिलने से मना कर दिया है. अंजू के बच्चों ने अंजू को सोसाइटी में प्रवेश नहीं देने के लिए कहा है. इसलिए सोसाइटी के गेट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. किसी को भी अरविंद के फ्लैट में आने जाने की अनुमति नहीं है. सोसाइटी में आने जाने वाले प्रत्येक वाहन की चेकिंग हो रही है. लोगों से पूछताछ के बाद सोसाइटी में प्रवेश दिया जा रहा है।

वहीं इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम अरविंद के बच्चों से बातचीत के लिए उनके फ्लैट पर पहुंची और अरविंद के साथ ही 15 साल की बेटी और छह साल के बेटे से बातचीत की. इस मामले को लेकर भिवाड़ी के एडिशनल एसपी दीपक सैनी ने कहा कि इस मामले में दर्ज FIR के अनुसार जांच की गई है, साथ ही संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं. अगर अंजू भिवाड़ी आती है तो अंजू से इस संबंध में पूछताछ की जाएगी. नियमों के अनुसार कार्रवाई होगी. जरूरत पड़ी तो अंजू की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH