छत्तीसगढ़ - सत्ता पर सट्टा , सट्टा बाजार में भाजपा पर 01 रुपये 15 पैसा तो कांग्रेस पर 55 पैसे का भाव

रायपुर , 25-11-2023 6:32:57 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सत्ता पर सट्टा , सट्टा बाजार में भाजपा पर 01 रुपये 15 पैसा तो कांग्रेस पर 55 पैसे का भाव
रायपुर 25 नवंबर 2023 - विधानसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया खत्‍म होने के साथ ही बहुमत और नई सरकार को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो जाता है। सोशल मीडिया के विभिन्‍न प्‍लेटफार्मों पर चुनावी राज्‍यों में नई सरकार और सीटों को लेकर अनुमान लगाया जाने लगा है। 5 में से 3 राज्‍यों में मतदान हो चुका है। राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होगा। तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान खत्‍म होने के बाद एक्‍जीट पोल के जरिये हार-जीत के साथ नई सरकार को लेकर अनुमान का दौर शुरू हो जाएगा। इस बीच सट्टा (गैर कानूनी) बाजार में भी नई सरकार को लेकर दांव लगने शुरू हो गए हैं।

सूत्रों के अनुसार सट्टा बाजार में मध्‍य प्रदेश के साथ छत्‍तीसगढ़ और राजस्‍थान के सीटों के अनुमान के साथ भाव खुल गया है। अलग-अलग सट्टा बाजारों का अनुमान और भाव अलग-अलग है। कहीं-कहीं स्‍थानीय स्‍तर पर भी भाव खुला है। सट्टा कारोबार से जुड़े सूत्रों के अनुसार चुनावी अनुमानों के हिसाब से फौलादी सट्टा बाजार को सबसे बड़ा माना जाता है। राजस्‍थान से संचालित होने वाले इस सट्टा बाजार का अनुमान भाजपा को झटका देना वाला है, क्‍योंकि फौलादी सट्टा बाजार ने 2 राज्‍यों में कांग्रेस को बहुमत का अनुमान बताया है, जबकि एक राज्‍य में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान है।

छत्तीसगढ़ :-

90 सीटों वाली छत्तीसगढ़ में सट्टा बाजार कांग्रेस की वापसी का अनुमान बता रहा है। छत्तीसगढ़ में 47 से 52 सीट के साथ कांग्रेस की वापसी का अनुमान है, जबकि भाजपा भाजपा को 39 से 45 सीट मिलने की संभावना बताई गई है। एक दूसरे सट्टा बाजार में कांग्रेस को 50 से 52 पर 85 पैसा का भाव खुला है। वहीं, 37-39 के अनुमान के साथ भाजपा का 01 रुपये 15 पैसा का भाव खुला है। मध्‍य प्रदेश के एक स्‍थानीय सट्टा बाजार ने छत्‍तीसगढ़ 50 से 55 सीट के साथ भाजपा का 75 और कांग्रेस का 40 से 43 सीट के अनुमान के साथ सवा रुपये का भाव खोला है।

मध्‍य प्रदेश :-

सट्टा बाजार पड़ोसी राज्‍य मध्‍य प्रदेश में भाजपा की तुलना में कांग्रेस की स्थिति मजबूत मान रहा है। 230 सदस्यीय मध्‍य प्रदेश विधानसभा में सट्टा बाजार में कांग्रेस को 114 से 116 और भाजपा को 110 से 112 सीट मिलने का अनुमान बताया जा रहा है। एक दूसरे सट्टा बाजार में कांग्रेस को 116 से 119 सीट के साथ 75 पैसा और भाजपा को 106 से 109 सीट पर 01 रुपये 25 पैसा दे रहा है। एमपी के स्‍थानीय सट्टाबाजार ने भाजपा को 118 से 120 सीट पर 80 पैसा और कांग्रेस को 98 से 108 सीट के साथ सवा रुपये का भाव खोला है।

ताज़ा समाचार

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH