संकट में छत्तीसगढ़ के संविदाकर्मी , अब तक हड़ताल अवधि का नहीं मिला है वेतन , कर्मचारियों ने लगाया यह आरोप

रायपुर , 25-11-2023 6:17:41 AM
Anil Tamboli
संकट में छत्तीसगढ़ के संविदाकर्मी , अब तक हड़ताल अवधि का नहीं मिला है वेतन , कर्मचारियों ने लगाया यह आरोप
रायपुर 25 नवंबर 2023 -  नियमितिकरण की मांग को लेकर 03 जुलाई से 02 अगस्त तक हड़ताल करने वाले प्रदेश के संविदा स्वास्थ कर्मचारी इन दिनों मुश्किल में हैं। क्योंकि GAD के आदेश के बावजूद इन्हें अब तक हड़ताल अवधि का वेतन नहीं मिला है। प्रदेश के करीब 15 जिलों के CMHO ने वेतन जारी करने की बजाए NHM विभाग के एमडी को पत्र लिख दिया है कि इन्हें वेतन दिया जाए या नहीं और इस पत्र के जवाब में NHM विभाग की ओर से ना तो जवाब दिया गया है, और न ही इंकार किया गया है।

उधर, प्रदेश के करीब आधे जिलों के CMHO जीएडी के आदेश को मानते हुए हड़ताल अवधि के वेतन को जारी कर दिया है। जिन जिलों में हड़ताल अवधि का वेतन जारी नहीं हुआ है, उसमें रायपुर जिला भी शामिल हैं। 

कर्मचारियों का आरोप है कि मुख्य चिकित्सा स्वास्थ अधिकारी ने GAD के आदेश को ताक पर रख कर वेतन रोक रखा है। जबकि, इससे पहले भी संविदा स्वास्थ कर्मचारियों ने हड़ताल की थी, और उनके आंदोलन काल को शून्य घोषित करते हुए वेतन देने का आदेश जारी हुआ था। तब GAD के आदेश पर ही वेतन जारी हो गया था। लेकिन इस बार CMHO कार्यालय ने अडंगा लगा दिया है।

इसके अलावा, इन संविदा स्वास्थ कर्मचारियों की एक और मुश्किल भी हैं। हड़ताल के बाद सरकार ने उनके वेतन में 27 प्रतिशत बढ़ोत्तरी का ऐलान किया था, लेकिन वो भी अब तक नहीं मिला है। आचार संहिता का हवाला देकर उसे भी लटका दिया गया है। जबकि इन कर्मचारियों का कहना है कि आचार संहिता में ही दूसरे विभाग के कर्मचारियों को कई तरह के लाभ दिए गए हैं। फिर ये भेदभाव संविदा स्वास्थ कर्मचारियों के साथ ही क्यों हो रहा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH