छत्तीसगढ़ - बस्तर से सरगुजा तक के नेताओं का राजधानी में डेरा , नतीजे से पहले ही मंत्री पद के लिए कर रहे लाबिंग

रायपुर , 22-11-2023 7:29:29 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बस्तर से सरगुजा तक के नेताओं का राजधानी में डेरा , नतीजे से पहले ही मंत्री पद के लिए कर रहे लाबिंग
रायपुर 22 नवंबर 2023 - साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिले भारी बहुमत ने विजयी हुए बहुत से कांग्रेस के विधायकों की महत्वाकांक्षाओं को अधूरा कर दिया था मुख्यमंत्री का एक ही पद है, मंत्रियों की संख्या भी सीमित (कुल 12 पद) है। इसलिए कई वरिष्ठ विधायकों तक के नाम के आगे 'मंत्री' नहीं लग पाया था।

पिछली बार से सबक लेते हुए इस बार कई विधायक प्रत्याशी अभी से लाबिंग करने में जुट गए हैं और रायपुर में पार्टी नेताओं के बंगलों पर कई प्रत्याशियों ने डेरा जमा लिया है। दिल्ली में पार्टी हाईकमान के पास उठने-बैठने वाले नेताओं से नियमित संवाद कर अपने मंत्री बनने के लिए जुगाड़ करने का प्रयास किया जा रहा है।

कहा जा रहा है कि वरिष्ठ प्रत्याशियों के साथ, दूसरी बार चुनाव जीतने की आशा लेकर बैठे प्रत्याशी मंत्री पद से नीचे समझौता ही नहीं करना चाह रहे हैं। सबसे अधिक लाबिंग यही प्रत्याशी कर रहे हैं। कांग्रेस के साथ ही भाजपा प्रत्याशियों की भी यही दशा है। वहां भी जीत से पहले मंत्री पद का जुगाड़ करने वाले प्रत्याशियों की भीड़ है।

पहले बात टिकट का था किसी तरह टिकट मिला तो प्रत्याशी प्रचार में भिड़ गया। अब मतदान हो चुका है। 03 दिसंबर को यह तय हो पाएगा कि किसके सपनों को उड़ान मिलती है, लेकिन बात अब विधायक पद से आगे बढ़ती जा रही है। भाजपा-कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी मंत्री बनने के लिए अभी से अपना पूरा जोर लगा रहे हैं।

राजधानी में राजनीतिक के दिग्गजों के बंगले में रात तक बैठक चल रही है। कभी रात्रि भोज के बहाने तो कभी अनौपचारिक मुद्दे को लेकर पार्टी के प्रमुखों से प्रत्याशी मुलाकात कर रहे हैं। कुछ प्रत्याशियों ने बंगले में ही शक्ति प्रदर्शन कर दिया। वे अपने आपको बड़े नेताओं का भी करीबी बता रहे हैं। साथ ही यह समीकरण समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि चुनाव जीतने के बाद वे पार्टी को कितना बड़ा फायदा पहुंचा सकते हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH