छत्तीसगढ़ - इनकमटैक्स अधिकारी प्रेमिका को लेकर हुआ फरार , पकड़े जाने पर कोर्ट में रचाई शादी

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - इनकमटैक्स अधिकारी प्रेमिका को लेकर हुआ फरार , पकड़े जाने पर कोर्ट में रचाई शादी
रायगढ़ 22 नवंबर 2023 -  मंगलवार को रायगढ़ के कोर्ट में आयकर अधिकारी की दिलचस्प लव स्टोरी देखने को मिली। पुसौर पुलिस ने बताया कि लड़की घर से अचानक गायब हो गई थी। परिवार के लोगों ने थाने में शिकायत की थी। इस पर पुलिस प्रेमी जोड़े को पुसौर से पकड़कर ले आई थी। दोनों को रायगढ़ तहसील न्यायालय में पेश किया गया। पेशी में प्रेमी और प्रेमिका दोनों ने आपस में प्रेम संबंध होने और एक दूसरे से शादी करने की बात कही।

नायब तहसीलदार तृप्ति चंद्राकर ने बताया कि दोनों ने अपने बयान में शादी के लिए स्वतंत्र होने की बात कही है। इसके बाद तहसील न्यायालय से बाहर निकलते ही आम जनों की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई, युवक ने युवती को मंगल सूत्र पहनाया फिर उसके मांग में सिंदूर भर कर विवाह की रस्म पूरी की। प्रेम-प्रसंग का यह पूरा मामला रायगढ़ जिले के खरसिया का है। 

IT अफसर राकेश कुमार अरोड़ा ने बताया कि दोनो अलग-अलग जाति के हैं, जिसके चलते दोनों के ही परिवार वाले शादी को राजी नहीं थे इसलिए दोनों भागने को मजबूर हो गए। ये 

दरअसल, रायपुर के आयकर विभाग में पदस्थ अधिकारी राकेश कुमार अरोड़ा और खरसिया की रहने वाली अंकिता मित्तल की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। पिछले 5 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन जब शादी करने का समय आया तो इंटर कास्ट की वजह से परिवार वाले शादी कराने को तैयार नहीं हुए।

वहीं दुल्हन अंकिता मित्तल ने बताया कि वह बालिग है और अपनी इच्छा से राकेश कुमार अरोरा से शादी करने के लिए अपने घर से भागी है। घर वाले नहीं मान रहे थे, जिसके बाद राकेश रायपुर से आए और घर से उसे ले आए। वह अपनी मर्जी से राकेश के साथ आई है।

ताज़ा समाचार

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH