PWD का इंजीनियर पी के गुप्ता 15 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
PWD का इंजीनियर पी के गुप्ता 15 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही
ग्वालियर 22 नवंबर 2023 - लोक निर्माण विभाग (PWD) में इलेक्ट्रिकल एंड मेंटेनेंस अनुभाग के कार्यपालन यंत्री पी.के. गुप्ता को लोकायुक्त ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्यपालन यंत्री दो लाख 72 हजार के बिल में 75 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। उसने ठेकेदार से 55 हजार रुपये कुछ दिन पहले रिश्वत में लिए थे, बाकी के 20 हजार रुपये वसूलने के लिए दबाव बना रहा था। इसको लेकर ठेकेदार ने लोकायुक्त में शिकायत की। लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार शाम को कार्यपालन यंत्री पी.के. गुप्ता को मेला ग्रांउड में रंगे हाथों पकड़ लिया। 

शिकायतकर्ता महेन्द्र सिंह बैस निवासी ठाकुर मोहल्ला गौसपुरा ग्वालियर बिजली में सरकारी ठेकेदार हैं। महेन्द्र सिंह ने बताया कि भिंड कलेक्टर के बंगले पर बिजली फिटिंग के काम का टेंडर निकला था। यह काम चार लाख 27 हजार का था। इसका ठेका उन्होंने 20 प्रतिशत कम में ले लिया। साढ़े तीन लाख के काम में दो लाख 72 हजार का काम पूरा होने पर बिल पास कराने के लिए लगा दिया। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग में इलेक्ट्रिकल एंड मेंटेनेंस के कार्यपालन अधिकारी पी.के. गुप्ता ने बिल पास करने के एवज में 25 प्रतिशत कमीशन की मांग की।

महेन्द्र बैस का कहना है कि उन्होंने इतनी राशि देने से इन्कार किया तो कार्यपालन यंत्री ने बिल पास करने से इन्कार कर दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH