छत्तीसगढ़ - माँ के साथ अवैध संबंध के शक में बेटे ने की इंजीनियर की हत्या , इलाके में मची सनसनी

कोरबा , 22-11-2023 12:15:25 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - माँ के साथ अवैध संबंध के शक में बेटे ने की इंजीनियर की हत्या , इलाके में मची सनसनी
कोरबा 21 नवंबर 2023 - जिले की साडा कॉलोनी में अवैध संबंधों के शक में इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दरअसल आरोपी को शक था कि उसकी मां का अवैध संबंध एक इंजीनियर के साथ चल रहा है। उसी रात इंजीनियर आरोपी के घर उसकी मां से मिलने आया। जिस पर आरोपी को गुस्सा आया और आवेश में आकर उसने इंजीनियर को मौत के घाट उतार दिया। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी की मां बीकन इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रिंसिपल है वहीं मृतक इंजीनियर नरेंद्र पाल सिंह उर्फ रोजी (52) टाटा मोटर्स छुरी में  कार्यरत था। उसका साडा कॉलोनी में हने वाली बीकन इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रिंसिपल शोभा दास (43) के घर आना-जाना लगा रहता था। प्रिंसिपल के पति की मौत कुछ सालों पहले हो चुकी थी। उसका बेटा सुमित मुंबई की एक कंपनी के लिए ऑनलाइन काम करता है और साडा कॉलोनी में अपनी मां के साथ किराये के मकान में रहता है।

सोमवार रात नरेंद्र ( इंजीनियर) महिला से मिलने उसके घर आया हुआ था। यहां सुमित (प्रिंसिपल का बेटा) के साथ उसका घर पर आने-जाने को लेकर विवाद हुआ। आरोपी को शक था कि उसकी मां का उस इंजीनियर के साथ अवैध संबंध है। इसके बाद आवेश में आकर सुमित ने नरेंद्र को बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट वजह का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अवैध संबंध के शक में हत्या की बात कही गई है। आरोपी से पूछताछ जारी है आरोपी की मां से भी पूछताछ की जा रही है पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर देगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH