छत्तीसगढ़ - कांग्रेस को सता रहा है विधायकों की खरीद फरोख्त का डर , PCC ने सभी प्रत्यासियो को दिया यह निर्देश

रायपुर , 21-11-2023 6:38:42 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस को सता रहा है विधायकों की खरीद फरोख्त का डर , PCC ने सभी प्रत्यासियो को दिया यह निर्देश
रायपुर 21 नवंबर 2023 -  छत्तीसगढ़ में चुनाव निपटने के बाद भी कांग्रेस एक्टिव मोड में नजर आ रही है। एक तरफ कांग्रेस जहां प्रत्याशियों को बुलाकर चुनाव अभियान की समीक्षा कर रही है। वहीं बागियों पर लगातार कार्रवाई भी कर रही है। कांग्रेस के इस एक्टिवनेस के मायने क्या हैं? आखिर क्यों परिणाम से पहले ही समीक्षा में जुटी है कांग्रेस?

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने अबकी बार 75 पार का नारा दिया है, वहीं भाजपा भी लगातार यह दावा करती नहीं थक रही है कि दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनेगी, लेकिन चुनाव के बाद हालात जुदा नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के नेता चुनाव अभियान की समीक्षा में जुटे हैं। प्रत्याशियों से वन टू वन बातचीत कर रहे हैं। पार्टी का इंटरनल असेसमेंट है कि कांग्रेस को 55 से 60 सीटें मिल सकती है।

वहीं कांग्रेस ने ऑपरेशन लोटस को लेकर भी अपने प्रत्याशियों को दिशा निर्देश दिए हैं। प्रत्याशियों से कहा है कि जीत का सर्टिफिकेट लेते ही उन्हें रायपुर आना है, प्रत्याशियों को पार्टी के संपर्क में लगातार बने रहने कहा गया है। यही वजह है कि PCC चीफ दीपक बैज एक तरफ जहां समीक्षा के बाद 75 प्लस सीटों के साथ सरकार बनने की बात कह रहे हैं। वहीं शिकायतों की जांच कराकर भीतरघातियों के खिलाफ कार्रवाई के संकेत भी दे रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद हो गई है लेकिन सियासी दल परिणाम को लेकर खासे बेचैन नजर आ रहे हैं, यही वजह है कि कोई भी दावे के साथ कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में दोहरी रणनीति के तहत एक्शन मोड में नजर आ रही कांग्रेस सरकार बनाने को लेकर निश्चिंतता का संकेत जरूर दे रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH