छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता बुजुर्ग की संदेहास्पद हालत में मिली लाश , पुलिस जाँच में जुटी

धमतरी , 20-11-2023 4:54:09 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता बुजुर्ग की संदेहास्पद हालत में मिली लाश , पुलिस जाँच में जुटी
धमतरी 20 नवंबर 2023 - शहर के हटकेशर वार्ड इलाके में लाश मिलने से सनसनी फैल गई. लाश को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने देखा. शव मिलने की खबर पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. जांच में ये पता चला कि मृतक गोपाल कौशिक 18 नवंबर से ही घर से लापता था. परिवार वालों के मुताबिक मृतक गोपाल कौशिक की उम्र 65 साल थी. गोपाल घर से यह कहकर निकले थे कि वो बिजली का बिल जमा करने जा रहे हैं. उनके लापता होने की सूचना पुलिस थाने में भी दी गई थी।

लाश को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. बिजली बिल जमा करने निकला बुजुर्ग कैसे तालाब तक पहुंचा पुलिस थ्योरी को नहीं समझ पा रही है. पुलिस अब जांच के लिए घरवालों से भी पूछताछ कर रही है. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से इस मामले की जांच कर रही है.बीते शनिवार को घर से निकलने के बाद गोपाल कौशिक किस किस से मिले पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही मौत के मामले को सुलझा लिया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक जांच की पूरी तस्वीर अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर ही टिकी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ये पता चलेगा कि मौत की असली वजह क्या थी. कोतवाली पुलिस जांच के दौरान परिवार वालों का भी बयान दर्ज कर रही है. पुलिस का कहना है कि जिस जगह से शव मिला है वहीं पास में शराब की भट्ठी भी है. पुलिस के मुताबिक हो सकता है शराब के नशे में बुजुर्ग तालाब में गिरा हो।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH