सक्ती - प्रेमी जोड़े ने खाया जहर , प्रेमिका की हॉस्पिटल में तो प्रेमी की रास्ते मे मौत , पुलिस जाँच में जुटी

सक्ती , 19-11-2023 3:35:48 PM
Anil Tamboli
सक्ती - प्रेमी जोड़े ने खाया जहर , प्रेमिका की हॉस्पिटल में तो प्रेमी की रास्ते मे मौत , पुलिस जाँच में जुटी
सक्ती 19 नवंबर 2023 -  इस वक्त सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर खुदकुशी कर ली है। जहर पीने के बाद युवक ने अपने दोस्तों को इसकी जानकारी दी। जब तक उसके दोस्त और रिश्तेदार मौके पर पहुंचते, तब तक दोनों की हालत बिगड़ चुकी थी। 

परिजन दोनो को इलाज के लिए जिला हॉस्पिटल सक्ती लेकर गए जँहा युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया वही युवक की इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र बिर्रा का है।

पुलिस के अनुसार बर्रा निवासी गनपत यादव हेल्पर था और भदरीपाली की युवती प्रीति यादव से उसका प्रेम संबंध था। युवक 16 नवंबर को अपने घर से काम में जाने के लिए निकला। सरायपाली के पास उसने युवती के साथ मिलकर जहर सेवन कर लिया। जहर सेवन करने के बाद उसने घटना की जानकारी गांव में अपने दोस्तों को दी। उसके दोस्तों ने गनपत यादव के घरवालों को घटना से अवगत कराया।

सूचना मिलने पर उसके घरवाले और दोस्त मौके पर पहुंचे तो दोनों बेहोश मिले। दोनों को इलाज के लिए जिला हॉस्पिटल सक्ती ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान युवती प्रीति की मौत हो गई। युवक गनपत की स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान गनपत की भी मौत हो गई। सक्ती थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध रहा होगा। जीरो में मर्ग कायम कर डायरी भेजी जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH