महादेव एप पर लगा बैन तो शुरू कर दिया महादेव खिलाड़ी एप , क्रिकेट सट्टे में रोज लग रहा करोड़ों का दांव

रायपुर , 17-11-2023 6:16:45 AM
Anil Tamboli
महादेव एप पर लगा बैन तो शुरू कर दिया महादेव खिलाड़ी एप , क्रिकेट सट्टे में रोज लग रहा करोड़ों का दांव
रायपुर 17 नवंबर 2023 - भारत सरकार ने महादेव आनलाइन सट्टा एप को भले ही प्रतिबंधित कर दिया है, लेकिन शातिर सट्टेबाज कारोबार को बढ़ाने के लिए अब महादेव खिलाड़ी नाम से एक सहायक एप शुरू कर क्रिकेट मैच में सट्टेबाजी करा रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों को जानकारी मिली है कि महादेव एप के कथित संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल अब महादेव खिलाड़ी एप चला रहे हैं। इस आधार पर ED ने जांच भी शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार महादेव खिलाड़ी एप का नेटवर्क लंदन , कोलकाता , मुंबई और छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में बिटकाइन वालेट में काम करता है। महाराष्ट्र पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को भी इसका लिंक मिला है। इस सिंडिकेट से जुड़े लोग क्रिकेट मैचों की फिक्सिंग करा कर रोजाना करोड़ों रुपये का दांव लगवा रहे हैं।

महादेव एप पर प्रतिबंध लगने के बाद से ID लेकर सट्टा खिलाने वाले रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ से गायब हो गए हैं। यह भी खबर मिली है कि ED और पुलिस की नजरों से बचने के लिए कई बड़े सट्टेबाजों ने छत्तीसगढ़ की ID लेकर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा , बालाघाट , जबलपुर समेत अन्य कई शहरों में अपने ठिकाने बना लिए हैं। यहीं से वे महादेव खिलाड़ी एप के जरिए क्रिकेट सट्टेबाजी का खेल संचालित कर रहे हैं। ED ने इन सट्टेबाजों का लोकेशन ट्रेस आउट कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इसके साथ ही नेटवर्क से जुडे़ लोगों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

ED ने 32 लोगों को प्रारंभिक जांच के घेरे में लिया है इनमें से छह सौरभ चंद्राकर के नजदीकी बताए जाते हैं। सौरभ के ये खास लोग देश के विभिन्न हिस्सों और मध्य पूर्व एशिया से मैचों को फ़िक्स करने का काम कर रहे हैं। ये सभी खिलाड़ी एप और अन्य पोर्टलों के माध्यम से जुडे़ हुए हैं। इससे रोजाना करोड़ों की कमाई हो रही है। इस काली कमाई को हवाला या बिटकाइन वालेट के माध्यम से इधर से उधर किया जाता है।

ताज़ा समाचार

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH