छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा मतदान केंद्र , जहां शुरू होते ही खत्म हो जाता है मतदान , हर चुनाव में होती है 100% वोटिंग

रायपुर , 17-11-2023 1:45:58 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा मतदान केंद्र , जहां शुरू होते ही खत्म हो जाता है मतदान , हर चुनाव में होती है 100% वोटिंग
रायपुर 16 नवम्बर 2023 - छत्तीसगढ़ में शुक्रवार 17 नवंबर को दूसरे चरण की 70 सीटों पर मतदान होना है. इस बार छत्तीसगढ़ के 01 करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता 958 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. दूसरे चरण के मतदान के लिए 18 हजार 833 मतदान केंद्र बनाए गए है. जिनमे देश का दूसरा और छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा मतदान केंद्र बेहद चर्चा में है. ये ऐसा मतदान केंद्र है जहां मतदान शुरू होते ही खत्म हो जाता है, यानी मतदान शुरू होने के चंद मिनटों में 100 प्रतिशत मतदान पूरा हो जाता है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर - सोनहत विधानसभा में स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 143 शेराडॉड जो कि कोरिया जिले में आता है. यहां कुल 5 मतदाता हैं. हर चुनाव की तरह इस चुनाव में भी शेरडॉड में 100 प्रतिशत मतदान होने की पूरी संभावना है. शेराडॉड छत्तीसगढ़ का एक ऐसा मतदान केंद्र है जहां मतदान शुरू होने के साथ ही खत्म हो जाता है. जब भी चुनाव होते हैं तब शेराडॉड का जिक्र किया जाता है।

बता दें कि साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान शेराडॉड में झोपड़ी में मतदान संपन्न कराया गया था. पूरे प्रदेश भर के अंदर यह एक ऐसा मतदान केंद्र होगा जहां झोपड़ी में मतदान संपन्न कराया जाता है जबकि अन्य मतदान केंद्र भवनों में बनाए जाते हैं. मतदान के लिए यहां भी पूरी प्रक्रिया का पालन किया जाता रहा है. लेकिन 15 साल बाद यहां मतदान केंद्र झोपड़ी नहीं, बल्कि गांव में बने पक्के के देवगुड़ी भवन में कराने की तैयारी शासन ने की है।

ताज़ा समाचार

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH