छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध बनी थी रिटायर्ड फौजी के हत्या की वजह , कत्ल के लिए दी गई थी 50 हजार की सुपारी

बलरामपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध बनी थी रिटायर्ड फौजी के हत्या की वजह , कत्ल के लिए दी गई थी 50 हजार की सुपारी
बलरामपुर 04 नवंबर 2023 - बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमडीहा में शुक्रवार 3 नवंबर को मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड फौजी देव कुमार सिंह की नृशंस हत्या करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक नाबालिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक अवैध संबंध के कारण उनकी हत्या की गई है।

SP डॉक्टर लाल उमेद सिंह ने आज देर शाम इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि साल 2021 में मृतक रिटायर्ड होकर अपने गांव पहुंचे हुए थे. शुक्रवार को जब उनकी डेड बॉडी पुलिस ने देखी तो उन्होंने हत्या की आशंका जताई. जिसके बाद तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. इस मामले की विवेचना जब आगे बढ़ी तो पता चला कि गांव की एक महिला के साथ उनका अवैध संबंध था।

इस मामले में पुलिस की जांच जब आगे बढ़ी तो पुलिस को यह पता चला कि गांव के एक और व्यक्ति सुनील कुशवाहा का उस महिला के साथ पहले से संबंध था जिसके चलते वह काफी परेशान रहता था. हत्या की साजिश उसी ने रची और फिर पूरा प्लान तैयार किया. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हत्या कि वारदात के लिए राहुल यादव नाम के आरोपी को 50,000 रूपये में तय किया और उसे दो किस्तों में पैसे भी दे दिए. पहले किस्त में उसने आरोपी को 30,000 दिए फिर उसे 20,000 दिया और बताया कि देव कुमार सिंह रोजाना मॉर्निंग वॉक पर निकलता है।

शुक्रवार, 3 नवंबर को देव कुमार सिंह रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले, इसी दौरान सुपारी किलर राहुल यादव ने अपने एक अन्य नाबालिक साथी के साथ मिलकर लोहे की रॉड और अन्य चीजों से हमला कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया की हत्या की वारदात के समय मामले का मुख्य आरोपी सुनील कुशवाहा भी मौके पर मौजूद था उसने भी लाठी डंडे वह लोहे के रॉड से मृतक पर हमला किया था और उसे मौत के घात उतार दिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH