छत्तीसगढ़ - पूर्व मुख्यमंत्री की सीट से चुनाव लड़ रहे BJP प्रत्याशी के पास हैं मात्र 20 हजार रुपए नगद

रायपुर , 01-11-2023 4:47:29 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पूर्व मुख्यमंत्री की सीट से चुनाव लड़ रहे BJP प्रत्याशी के पास हैं मात्र 20 हजार रुपए नगद
रायपुर 31 अक्टूबर 2023 - पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की मरवाही विधानसभा सीट से भाजपा ने प्रणव कुमार मरपची को टिकट दी है. कभी काफी हाईप्रोफाइल माने जाने वाली इस सीट से चुनाव लड़ रहे इस भाजपा प्रत्याशी के पास महज 20 हजार रुपए नगद है. यानी वे इस सीट से महज 20 हजार रुपए नगद के साथ चुनाव लड़ रहे है।

इतना ही नहीं उनके 4 बैंक अकाउंट में कुल जमा राशि भी महज 15 हजार रुपए के अंदर ही है. हालांकि उनकी कुल चल संपत्ति 25 लाख रुपए से अधिक है, जिसमें कार , ट्रैक्टर , मोटर साइकल और गोल्ड शामिल है।

प्रणव की बात करें तो ये दो बार सरपंच रह चुके हैं. साथ ही साथ बीजेपी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रहें हैं. बताया जा रहा है कि यहां से बीजेपी के टिकट की कई उम्मीदवार दावेदारी कर रहे थे लेकिन पार्टी ने प्रणव मरपच्ची को टिकट देकर सबको चौंका दिया. इसके पीछे की वजह उनकी साफ सुथरी छवि बताई जा रही है।

प्रणव मरपच्ची की अगर हम बात करें तो ये सेना में भी लंबे समय तक रहे हैं. ये साल 1997 से लेकर तक 2014 तक सैनिक रह चुके हैं. वहां से रिटायर होने के बाद इन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा. इसके बाद ये सरपंच बने वर्तमान समय में भी ये सरपंच है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत

आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH