छत्तीसगढ़ - भाजपा से चार और कांग्रेस से पांच डाक्टर चुनावी मैदान में , रमन , रेणु सहित इन्हें मिला मौका , देखे नाम

रायपुर , 29-10-2023 12:42:35 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा से चार और कांग्रेस से पांच डाक्टर चुनावी मैदान में , रमन , रेणु सहित इन्हें मिला मौका , देखे नाम
रायपुर 28 अक्टूबर 2023 - विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस , भाजपा समेत अन्य राजनीतिक दलों को मिलाकर प्रोफेशनल 11 डाक्टर मैदान में हैं। इनमें कांग्रेस से पांच , भाजपा से चार , आम आदमी पार्टी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से एक-एक डाक्टर शामिल हैं।

वहीं, वर्ष-2018 के विधानसभा चुनाव को देखें तो 35 डाक्टर (MBBS , BAMS और PHD) वाले चुनाव मैदान में थे। इनमें कांग्रेस से सात , भाजपा से चार , निर्दलीय आठ , आम आदमी पार्टी से चार व 12 अन्य क्षेत्रीय पार्टियों के शामिल थे। इनमें 10 डाक्टर विजयी हुए थे और 25 को हार का सामना करना पड़ा था।

भाजपा ने राजनांदगांव से लगातार तीन बार के विधायक और 15 वर्षों तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे डाक्टर रमन सिंह को चौथी बार मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने डा. शिवकुमार डहरिया को भी चुनावी मैदान में चौथी बार उतारा है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की डा. रेणु जोगी MBBS, MS (नेत्र रोग विशेषज्ञ) हैं।

आम आदमी पार्टी की डा उज्जवला कराड़े स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं जो बिलासपुर से प्रत्याशी बनीं हैं। ऐसे ही भाजपा की टिकट पर मस्तुरी से डा. कृष्णमूर्ति बांधी , बिलाईगढ़ से डा. दिनेश लाल जांगड़े और सक्ती से डा. खिलावन साहू चुनाव लड़ रहे हैं। महासमुंद से डा रश्मि चंद्राकर , आरंग से शिवकुमार डहरिया , रामानुजगंज से डा. अजय तिर्की , लुंड्रा से डा. प्रीतम राम और मरवाही से डा. केके ध्रुव कांग्रेस के चिह्न पर चुनावी मैदान में ताल ठोका है।

प्रदेश के कई ऐसे डाक्टर हैं, जिन्होंने राजनीति में अपनी पहचान बनाते हुए विधानसभा तक का सफर तय किया है। इनमें डाक्टर रमन सिंह, डा. शिवकुमार डहरिया, डा रेणु जोगी, डा प्रीतम राम प्रमुख हैं, जो अभी भी राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय हैं। विधायक कृष्णमूर्ति बांधी सबसे पहले वर्ष-2003 में विधायक बने थे। जिसके बाद 2008 एवं 2018 में विधायक बने।

सरगुजा संभाग की प्रतापपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर आए डा प्रेमसाय सिंह को भूपेश कैबिनेट में मंत्री का पद मिला था। डा प्रेमसाय सिंह राजनीति में आने से पहले सरकारी डाक्टर के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने आयुर्वेदिक डाक्टर की डिग्री ली है। राज्य गठन के बाद अजीत जोगी के नेतृत्व में बनी कांग्रेस की सरकार में भी वे मंत्री पद पर थे। हालांकि, इस बार कांग्रेस से टिकट नहीं मिल पाया है। रैंगिग के चलते मेडिकल कालेज छोड़ कर वापस आने वाले विनय जायसवाल ने पिता की समझाइश पर वापस जाकर डाक्टरी की पढ़ाई पूरी की।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH