छत्तीसगढ़ - पत्नी के साथ छेड़खानी का विरोध करना पति को पड़ा भारी , आरोपियों ने की हत्या

रायपुर , 27-10-2023 10:19:35 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पत्नी के साथ छेड़खानी का विरोध करना पति को पड़ा भारी , आरोपियों ने की हत्या
रायपुर 27 अक्टूबर 2023 - राजधानी रायपुर में महिला के साथ छेड़छाड़ को रोकना उसके पति के दोस्‍त को महंगा पड़ गया। बदमाशों ने युवक की चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना में महिला का पति घायल हो गया। मामला खमतराई थाना इलाके का है। 

जानकारी के अनुसार रायपुर के उरकुरा इलाके में एक युवक विजय निर्मलकर की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि लोकेश ने अपनी पत्‍नी के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर आपत्ति जताई थी। लोकेश अपने दोस्‍त विजय निर्मलकर के साथ मनचले बदमाश को समझाने उसके घर गया था। जहां आरोपित मिथिलेश वर्मा और जय प्रकाश वर्मा ने लोकेश और उसके दोस्‍त विजय पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

इस हमले में लोकेश और विजय निर्मलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को अस्‍पताल में भर्ती किया गया, जहां विजय ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इधर, घटना के बाद आरोपित मिथिलेश और जय प्रकाश फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ हत्‍या का केस दर्ज कर लिया है।

इस घटना की जानकारी देते हुए खमतराई थाना प्रभारी बीएल चंद्राकर ने कहा, उरकुरा इलाके में महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना का विरोध करने पति अपने दोस्‍त के साथ मिथिलेश के घर गया था, जहां दोनों शाम को विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद आरोपितों ने लोकेश और विजय पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में विजय की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH