छत्तीसगढ़ - जब तक विधायक बनकर रहे तब तक कांग्रेस अच्छी थी , टिकट के कटते ही कांग्रेस में नजर आने लगी खामी

रायपुर , 27-10-2023 6:09:23 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जब तक विधायक बनकर रहे तब तक कांग्रेस अच्छी थी , टिकट के कटते ही कांग्रेस में नजर आने लगी खामी
रायपुर 27 अक्टूबर 2023 - विधानसभा चुनाव के लिए जब से कांग्रेस और बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। तब से कई नेताओं नाराजगी देखने को मिल रही है। अब नेता दूसरे पार्टियों का रूख कर रहे हैं। इसी बीच चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है और सरायपाली के कांग्रेस विधायक किस्मत लाल नंद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 

जिसके बाद अब JCCJ का दामन थाम लिया है। सरायपाली विधानसभा से जोगी कांग्रेस का प्रत्याशी बनते ही किस्मत लाल नंद का बड़ा बयान सामने आया है। किस्मत लाल ने कहा कि ढाई-ढाई साल वाले मुद्दे पर विधायकों की टिकट कटी है। मुझे खुद ढाई-ढाई साल के कारण टिकट नहीं मिली। उन्होंने आगे कहा कि TS सिंहदेव ने मेरी टिकट कटवाई है। उन्होंने कहा कि मैं भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बने रहने के समर्थन में दिल्ली गया था इसी वजह से TS सिंहदेव ने मेरी टिकट कटवाई। जो सेंट्रल इलेक्शन कमेटी में हैं।

बता दें कि महासमुंद जिले के सरायपाली सीट से कांग्रेस विधायक किस्मत लाल नंद टिकट कटने से नाराज थे। कांग्रेस ने यहां से चातुरी नंद को अपना उम्मीदवार बनाया है। किस्मत लाल नंद ने विधायक रेणु जोगी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की मौजूदगी में JCCJ का दामन थामा। 

कांग्रेस के किस्मत लाल नंद ने पिछले चुनाव में बीजेपी के श्याम तांडो को यहां से हराया था। वहीं बीजेपी ने इस बार सरला कोसरिया को यहां से टिकट दिया है। 90 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए 07 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होना है। वोटों की गिनती 03 दिसंबर को होगी।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत

आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH