छत्तीसगढ़ - चुनावी मैदान में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्यासियो को धूल चटाने वाली मधु किन्नर CJJC में हुई शामिल

रायपुर , 26-10-2023 5:30:17 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - चुनावी मैदान में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्यासियो को धूल चटाने वाली मधु किन्नर CJJC में हुई शामिल
रायपुर 26 अक्टूबर 2023 - मधु किन्नर जोगी कांग्रेस में शामिल हो गयी है। खबर है कि पार्टी मधु को रायगढ़ से प्रत्याशी बना सकती है। रायगढ़ से कांग्रेस ने जहां प्रकाश नायक को प्रत्याशी बनाया है, वहीं भाजपा ने ओपी चौधरी को टिकट दिया है। चर्चा है कि जोगी कांग्रेस में शामिल हुई मधु किन्नर को पार्टी रायगढ़ से टिकट दे सकती है।

आपको याद होगा कि साल 2014 में मधु किन्नर रायगढ़ से महापौर का चुनाव जीत चुकी है। वो 2019 तक रायगढ़ की महापौर रही। अब विधानसभा चुनाव में भी वो भाग्य आजमाने की तैयारी की है बता दें कि पिछले दिनों भाजपा छोड़कर जोगी कांग्रेस में आने वाली चांदनी भारद्वाज को भी पार्टी ने टिकट दिया है लिहाजा अटकलें लग रही है कि मधु किन्नर को पार्टी प्रत्याशी बना सकती है।

जानिये कौन है मधु किन्नर ??

रायगढ़ के निकाय चुनावों में मधु किन्नर ने मेयर पद का चुनाव जीतकर इतिहास रचा था। उन्होंने बीजेपी के मेयर प्रत्याशी महावीर चौहान और कांग्रेस के उम्मीदवार जेठूराम मनहर को रिकॉर्ड 9500 मतों से हराया था। राज्य के नगर निगम चुनावों में जीत दर्ज करने वाली वो पहली किन्नर थी। बड़ी बात ये भी है कि बड़े-बड़ों को धूल चटाने वाली मधु किन्नर निर्दलीय उम्मीदवार थीं। 

मधु किन्नर पहली बार चुनाव लड़ रहीं थीं और उन्होंने बीजेपी के दिग्गज व मेयर पद के उम्मीदवार को पटखनी दे दी। देश में पहली बार संयुक्त मध्यप्रदेश में साल 2000 में सुहागपुर से शबनम मौसी विधायक चुनी गई थीं। शबनम मॉसी की कहानी पर बॉलीवुड में एक फिल्म भी बन चुकी है, जिसमें आशुतोष राणा ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH