क्रिकेट के धुरंधर खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर फंसे छत्तीसगढ़ पुलिस के चक्कर मे , हुई जमकर पूछताछ

रायपुर , 26-10-2023 1:07:53 AM
Anil Tamboli
क्रिकेट के धुरंधर खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर फंसे छत्तीसगढ़ पुलिस के चक्कर मे , हुई जमकर पूछताछ
रायपुर 25 अक्टूबर 2023 - क्रिकेट के धुरंधर खिलाड़ी रहे भारत रत्न सचिन तेंदुलकर से छत्तीसगढ़ पुलिस ने पूछताछ की है. सचिन की गाड़ी ना केवल रोकी गई, बल्कि उनसे सवाल जवाब भी किए गए. अब आप सोच में पड़ गए होंगे कि सचिन से भला छत्तीसगढ़ पुलिस पूछताछ क्यों करेगी?

दरअसल, राज्य में आचार संहिता लागू है. सीमाओं पर पुलिस की चौकसी तेज हो गई है. आने जाने वाली सभी गाड़ियों पर पुलिस की पैनी नजर होती है. अंतरराज्यीय सीमा हो या फिर अंतर जिला सीमा पुलिस ने सभी जगहों पर चेकपोस्ट बना रखा है. यही वजह है कि सचिन तेंदुलकर भी इस पूछताछ की जद में आ गए।

बताते हैं कि सचिन तेंदुलकर कान्हा किसली जा रहे थे, जाहिर था चौकसी पैनी थी. खैरागढ़ पुलिस ने उनकी गाड़ी भी रोक दी. सचिन की गाड़ी तीन अलग-अलग चेकपोस्ट पर रोकी गई. पहली बार मोहगांव चेक पोस्ट पर पूछताछ के लिए गाड़ी रोकी गई. इसके बाद साल्हेवारा और आखिरी में खादी चेकपोस्ट पर सचिन की गाड़ी रोकी गई।

सचिन तेंदुलकर ने चेकपोस्ट में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को उनकी जांच में पूरा सहयोग किया. जहां-जहां गाड़ी रोकी गई, सचिन बाकायदा पुलिस कर्मियों को सहयोग करते दिखे. अपने चहेते क्रिकेटर को इतने करीब पाकर कुछ पुलिसकर्मी भी खुश नजर आए. सचिन ने कई पुलिस कर्मियों के साथ बाकायदा सेल्फी भी ली।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत

आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH