छत्तीसगढ़ - 90 में से केवल इस एक सीट पर पुराने चेहरों पर दांव , इस बार नहीं दिखेगी इन परंपरागत प्रतिद्वंद्वियों की जंग

रायपुर , 25-10-2023 6:00:18 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 90 में से केवल इस एक सीट पर पुराने चेहरों पर दांव , इस बार नहीं दिखेगी इन परंपरागत प्रतिद्वंद्वियों की जंग
रायपुर 25 अक्टूबर 2023 - विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने सभी 90 प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। वहीं, भाजपा 86 सीटों पर प्रत्‍याशी उतार चुकी है। ऐसे में इन 86 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा का चेहरा कौन होगा यह स्‍पष्‍ट हो गया है। इनमें राज्‍य वो सीटें भी शामिल हैं जिनमें हर बार दोनों ही पार्टियों से एक ही चेहरा मैदान में नजर आता थे। लेकिन इस बार यह तस्‍वीर बदल गई है।

जांजगीर-चांपा , बिल्‍हा , भिलाई नगर और पाली तानाखार विधानसभा सीट ऐसी है, जहां लगभग हर बार एक ही चेहरा मैदान में रहते थे। 2018 के चुनाव से चेहरा बदले जाने लगे। 2018 में इसमें एक सीट कम हुई थी इस बार ऐसी एक ही सीट रह गई है। बिल्‍हा सीट से कांग्रेस और भाजपा से फिर वही पुराने चेहरे नजर आएंगे। 

इस सीट से भाजपा ने धरमलाल कौशिक को टिकट दिया है वहीं, कांग्रेस ने जोगी जनता कांग्रेस से लौटे सियाराम कौशिक को मैदान में उतारा है। दोनों कौशिक के बीच यह चुनावी जंग 4 चुनावों से चल रही है। इस बार पांचवीं बार दोनों आमने-सामने हैं। 

राज्‍य बनने के बाद 2003 में हुए पहले चुनाव में दोनों का आमना-सामना हुआ। हालांकि धरमलाल कौशिक भाजपा की टिकट पर 1993 से इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पहले चुनाव में हार का सामना करने के बाद कौशिक इसी सीट से 1998 में पहली बार विधायक चुने गए। 2003 में कौशिक बनाम कौशिक की जंग में धरम लाल हार गए। 

2008 में फिर दोनों कौशिक का आमना-सामना हुआ। इस बार सियाराम हार गए और धरमलाल ने जीत दर्ज की। 2013 में सियाराम ने वापसी की और धरमलाल हार गए। 2018 में सियाराम कांग्रेस छोड़ चुके थे, लेकिन चुनाव बिल्‍हा से ही लड़ा इस बार फिर धमरलाल से वे हार गए।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH