कांग्रेस के कर्जमाफी के नहले पर भाजपा का दहला , जानिए क्या होगा घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ियों के लिए खास ??

रायपुर , 24-10-2023 7:18:08 PM
Anil Tamboli
कांग्रेस के कर्जमाफी के नहले पर भाजपा का दहला , जानिए क्या होगा घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ियों के लिए खास ??
रायपुर 24 अक्टूबर 2023 - छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब जनता और भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं को घोषणा पत्र का बेकरारी से इंतजार है। कांग्रेस और बीजेपी घोषणा पत्र बनाने की कयावद में लगी हुई है। दोनों ही पार्टियों का घोषणा पत्र करीब करीब तय भी है, लेकिन दोनों ही पार्टियों धान की कीमत पर अपने - अपने पत्ते नहीं खोल रही हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर जनता की निगाहें भाजपा और कांग्रेस के घोषणा पत्र पर टिकी हुई हैं। पहले चरण का चुनाव 7 नवम्बर को है, लेकिन अभी तक किसी भी पार्टी ने घोषणा पत्र जारी नहीं किया है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी का फोकस धान की कीमत के साथ मुफ्त शिक्षा , कर्मचारियों के नियमितिकरण , आयुष्मान योजना को ओडिशा की तर्ज पर लागू करने और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर है। बीजेपी घोषणा पत्र समिति के सदस्य चंद्रशेखर साहू का कहना है कि हमारे पास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के धान , किसान और गोबर का तोड़ है।

वहीं, कांग्रेस का फोकस धान की कीमत के बाद किसानों की कर्जमाफी और गोबर खरीदी का दाम बढ़ाने पर है, साथ ही जाति जनगणना , आवास योजना , महंगाई कम करने पर भी फोकस रहेगा। इसके लिए पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने का वादा हो सकता है। घोषणा पत्र को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर तंज भी कसा।

इस बार कांग्रेस की तर्ज पर बीजेपी ने भी जनता से सुझाव लेकर अपने घोषणा पत्र को तैयार किया है। बीजेपी का दावा है कि जन घोषणा पत्र जनभावना के अनुरूप होगा, और भाजपा उन्हीं वादों को शामिल करेगी, जिसे वो धरातल पर पूरा कर सकेगी। तो वहीं कांग्रेस का दावा है कि पिछले चुनाव की तरह इस बार भी जनता कांग्रेस के घोषणा पत्र पर विश्वास जताकर सत्ता में काबिज होगी। फिलहाल चुनावी सरगर्मियों के बीच घोषणा पत्र को लेकर "वेट एंड वॉच" के हालात हैं।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH