संत के साथ सियासी खेला , जाने क्यों महंत राम सुंदर दास जांजगीर से 150 किमी दूर रायपुर से प्रत्याशी बनाया गया

रायपुर , 22-10-2023 7:20:57 AM
Anil Tamboli
संत के साथ सियासी खेला , जाने क्यों महंत राम सुंदर दास जांजगीर से 150 किमी दूर रायपुर से प्रत्याशी बनाया गया
रायपुर 22 अक्टूबर 2023 -  सियासत का स्वभाव भी गजब का होता है... इसमें धर्म-अधर्म में कोई भेद नहीं होता. राजनेता जिनकी स्तुति और चरण वंदन करते हैं, चुनाव में उन्हें ही निबटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते है ताजा मामला महंत डॉ. रामसुंदर दास से जुड़ा है, जिन्हें कांग्रेस ने जांजगीर से 150 किलोमीटर दूर रायपुर दक्षिण सीट से प्रत्याशी बनाया है।

दरअसल, यहां पर मेयर एजाज ढेबर भी प्रमुख दावेदारों में से एक थे. यहां से बृजमोहन अग्रवाल भाजपा के विधायक हैं, जो लगातार सात बार से चुनाव जीत रहे हैं. भाजपा के शासन में बृजमोहन अग्रवाल धर्मस्व और पर्यटन विभाग के मंत्री रहे हैं, जिन्होंने राजिम मेले को पूरे देश में ग्लेमराइज किया. मेयर एयाज ढेबर के चुनाव लड़ने पर यहां चुनाव हिंदू-मुस्लिम के मुद्दे पर लड़ने की आशंका थी, इसलिए कांग्रेस ने महंत डॉ. रामसुंदर दास को यहां से प्रत्याशी बना दिया, क्योंकि प्रसिद्ध दूधाधारी मठ इसी क्षेत्र में है, जिसके वे महंत हैं।

इससे पहले वे पामगढ़ और जैजैपुर के विधायक रह चुके हैं. 2003 मेें पामगढ़ सीट सामान्य वर्ग के लिए थी. इस दौरान महंत चुनाव लड़े और जीते भी. बसपा के दाउराम रत्नाकर की 6734 वोटों से हार हुई थी.म् इसके बाद 2008 के चुनाव में महंत जैजैपुर से चुनाव लड़े. इस बार बसपा के केशव चंद्रा को 9439 वोटो से हराया था. तीसरा चुनाव उन्होंने जैजैपुर सीट से ही लड़ा, लेकिन इस बार हार गए. केशव चंद्रा यहां से विधायक बने थे।

दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल के सामने महंत रामसुंदर दास को उम्मीदवार बनाकर कांग्रेस ने मुकाबले को कमजोर बना दिया है. यहां से बृजमोहन हर साल अपनी लीड बढ़ाते थे. पिछली बार उनकी लीड घट गई थी. अब एक बार फिर एक नए कैंडिडेट से भाजपा प्रत्याशी को जूझना होगा।

रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके में दुधाधारी मठ है। महंत रामसुंदर दास के प्रति लोगों में श्रद्धा भी। मगर उसे वोट में बदलना आसान नहीं होगा। वो भी उस स्थिति में जब सामने बृजमोहन जैसा अजेय सियासी योद्धा हो।

सियासी पंडित भी मानते हैं महंत रामसुंदर दास को जांजगीर की बजाय रायपुर से टिकिट देने के पीछे सियासी समीकरण है। उन्होंने आवेदन जांजगीर के लिए किया था। मगर नेताओं को खतरा ये था कि वे अगर इस बार जीत जाते तो तीसरी बार के विधायक के नाते मंत्री पद के स्वाभाविक दावेदार बन जाते। 

इसलिए बड़ी चतुराई के साथ यह कहते हुए कि आपका रायपुर में मठ का प्रभाव है, उन्हें रायपुर शिफ्ट कर दिया गया। लेकिन वसुस्थिति यह है कि महंत राम सुंदर दास को रायपुर दक्षिण के लिए टीम बनाने में भी मुश्किलें आएंगी। जबकि, बृजमोहन के पास सालों से चुनाव जीतने का अपना सिस्टम है और उसे मूर्त रूप देने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं की फौज भी है।

NPG

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH