छत्तीसगढ़ - लाखों रुपये वेतन पाने वाले विधायक की पत्नी का नाम गरीबी रेखा से नीचे , राशन कार्ड भी जारी

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - लाखों रुपये वेतन पाने वाले विधायक की पत्नी का नाम गरीबी रेखा से नीचे , राशन कार्ड भी जारी
मनेंद्रगढ़ 17 अक्टूबर 2023 - आपको विश्वास नहीं होगा मगर यह सही है कि विधानसभा से हर महीने पौने दो लाख वेतन और भत्ता उठाने वाले छत्तीसगढ़ के विधायक जी की पत्नी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही हैं...राशन कार्ड में उनका नाम दर्ज है और वे सरकारी राशन से अपना जीवन यापन कर रही हैं। ये हम नहीं कह रहे हैं, सरकारी रिकार्ड विधायक जी की पत्नी की गरीबी की चुगली कर रहा है। हालांकि, जिले के खाद्य अधिकारी ने इसे इसे गलत करार दिया है मगर विधायक जी कहते हैं, विधायक या उसके परिवार का गरीबी रेखा का राशन कार्ड बना है तो इसमें क्या गलत है?

बता दें, प्रदेश के विधानसभा क्रमांक-1 भरतपुर सोनहत विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के गुलाब कमरो विधायक हैं। हालांकि, वे पहली बार विधायक हैं मगर उन्हें वेतन और भत्ते को मिलाकर हर महीने पूरे पौने दो लाख रुपए मिलते हैं। आश्चर्यजनक पहलू यह है कि उनकी पत्नी लीलावती के नाम पर गरीबी रेखा का राशनकार्ड बना है जिसमें परिवार के सदस्य के तौर पर विधायक गुलाब कमरो का भी नाम है। जाहिर है, छत्तीसगढ़ में गरीबों के हिस्से का राशन विधायक व उनका परिवार हजम कर जा रहा है।

विधायक गुलाब कमरो मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के साल्ही ग्राम पंचायत के रहने वाले है साल्ही ग्राम पंचायत के गरीबी रेखा राशनकार्ड धारियों में विधायक गुलाब कमरो की पत्नी लीलावती के नाम से भूमिहीन कृषि मजदूर परिवार के तहत नीला राशन कार्ड बना है। विधायक की पत्नी के नाम से बने राशनकार्ड में सम्मलित सदस्यों में विधायक गुलाब कमरो व उनकी दोनों बेटी अंजली व निशा का भी नाम शामिल है।

गुलाब कमरो की पत्नी के नाम पर राशनकार्ड भूमिहीन कृषि परिवार के तौर पर जारी हुआ है, जबकि विधायक गुलाब कमरो के नाम पर ग्राम साल्ही में कृषि भूमि व अन्य भूमि है। जिसका हवाला उन्होंने वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के शपथपत्र में दिया था। इस मामले में गुलाब कमरो ने मीडिया से कहा कि विधायक गरीब है और उसके परिवार को राशन कार्ड से सुविधाएं मिल रही तो इसमें क्या गलत है। वहीं, खाद्य अधिकारी का कहना है कि विधायक का गरीबी रेखा से नीचे का कार्ड नहीं बनता, अगर ऐसा हुआ है तो यह गलत है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH