छत्तीसगढ़ - आठ मौजूदा विधायकों का टिकट काटना कांग्रेस को पड़ा भारी , बघेल दे सकते है पार्टी से इस्तीफा

रायपुर , 16-10-2023 7:51:34 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - आठ मौजूदा विधायकों का टिकट काटना कांग्रेस को पड़ा भारी , बघेल दे सकते है पार्टी से इस्तीफा
रायपुर 15 अक्टूबर 2023 - कांग्रेस की पहली लिस्ट आते ही बगावत शुरू हो गया है। खबर है कि कई दावेदार या तो इस्तीफा देने की तैयारी में है या फिर कई बागी बनकर चुनाव मैदान में उतरने जा रहे हैं। कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में 8 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा है। दावा किया जा रहा है कि इनमें से तीन अपना पाला बदल सकते हैं। हालांकि खुलकर बगावत की आवाज नहीं सुनायी पड़ी है, लेकिन चर्चा है कि अंतागढ़ से विधायक अनूप नाग के समर्थक टिकट कटने से नाराज हैं।

अंतागढ़ से चर्चा है कि समर्थक उन्हें निर्दलीय लड़ने का दवाब बना रहे हैं, हालांकि इस मामले में अनूप नाग का कोई अधिकारिक बयान तो नहीं आया है। अंतागढ़ में मौजूदा विधायक अनूप नाग को पार्टी ने टिकट नहीं दिया है, वहां से इस बार अनूप नाग की जगह पर रूप सिंह पोटाई को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है बता दें कि साल 2018 में अनूप नाग ने 13 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी। लिहाजा अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक अनुप नाग का टिकट काटे जाने से समर्थकों ने नाराजगी जतायी है।

कार्यकर्ताओं के मुताबिक अनूप नाग निर्दलीय लड़ेंगे जिसको हम समर्थन देंगे। समर्थकों ने यह भी कह दिया है कि अगर अनूपनाग निर्दलीय नहीं लड़ते तो हम मंतूराम पवार का समर्थन करेंगे इससे साफ जाहिर हो रहा है कि अनूप नाग के समर्थकों ने बगावत की बिगूल फूंक दिया है।

वैसी ही स्थिति डोंगरगढ़ से भी है। डोंगरगढ़ से विधायक भुनेश्वर बघेल ने कहा कि दूसरी पार्टियों से हमें ऑफर है। कार्यकर्ता इस्तीफा देने के लिए तैयार बैठे हैं। कार्यकर्ताओं के बीच में मैं जा रहा हूं। जैसे कार्यकर्ता आदेश करेंगे, मैं वैसा करूंगा। पार्टी हाई कमान से एक बार फिर से निवेदन करूंगा। दरअसल, भुनेश्वर बघेल की जगह पार्टी ने हर्षिता स्वामी बघेल को प्रत्याशी बनाया है। भुनेश्वर बघेल का टिकट कटने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। 

अब देखने वाली बात या है कि कांग्रेस किस तरह से अपने रुठे कार्यकर्ताओं को मनाती है। हालांकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ये कहा है कि विधायकों का टिकट नहीं काटा गया है, बल्कि सिर्फ चेहरा बदला है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH