छत्तीसगढ़ - विधानसभा चुनाव में लगेगा महादेव सट्टा एप का तड़का ?? , दोनो पार्टी ने महादेव एप को बनाया मुद्दा

रायपुर , 16-10-2023 7:59:09 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - विधानसभा चुनाव में लगेगा महादेव सट्टा एप का तड़का ?? , दोनो पार्टी ने महादेव एप को बनाया मुद्दा
रायपुर 16 अक्टूबर 2023 - महादेव सट्टा एप पर कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग जारी है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि महादेव सट्टा एप को केंद्र सरकार का संरक्षण प्राप्त हैं, वहीं भाजपा ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि अधिकार होते हुए भी भूपेश सरकार इसे बंद नहीं करा पा रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महादेव एप को मोदी सरकार का संरक्षण है साथ ही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी महादेव एप को संरक्षण देती है। देश में अकेले छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने महादेव एप पर कार्रवाई की है। मोदी सरकार तो महादेव एप के सरगना को दुबई से वापस लाने में कोई रूचि नहीं दिखा रही है।
भाजपा के बड़े संवैधानिक पद पर बैठे नेताओं की फोटो महादेव एप के सरगना सौरभ चंद्राकर के साथ सार्वजनिक हुई है। 

यह सब जानते हैं कि गूगल के प्ले स्टोर या अन्य माध्यम से उपलब्ध अनेक प्रकार के ऐप को कौन रोक सकता है या उपयोग प्रतिबंधित करता है। चाहे वह चीन का एप हो या फर्जी फाइनेंस कंपनियों का एप। जब उन्हें बंद किया गया तो इसे क्यों नहीं।

कांग्रेस पर पलटवार करते हुए भाजपा के चुनाव मीडिया प्रभारी सिद्धांत नाथ सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सीधा सवाल किया कि इस बात से कैसे इंकार किया जा सकता है कि दाऊद का पैसा छत्तीसगढ़ आने की आशंका नहीं है। अधिकार होते हुए भी छत्तीसगढ़ में महादेव एप प्रतिबंधित क्यों नहीं किया। केंद्र सरकार गेमिंग लाइसेंस नहीं देती। नगालैंड सरकार आल इंडिया लाइसेंस देती है,लेकिन अन्य राज्य सरकारें इसे लाटरी की तरह प्रतिबंधित कर सकती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH