रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा , भूपेश सरकार के ये मंत्री तलाश रहे चुनाव के लिए सुरक्षित सीट , जाने क्या है वजह

रायपुर , 14-10-2023 7:19:43 AM
Anil Tamboli
रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा , भूपेश सरकार के ये मंत्री तलाश रहे चुनाव के लिए सुरक्षित सीट , जाने क्या है वजह
रायपुर 14 अक्टूबर 2023 - भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता और छग सरकार के धाकड़ मंत्रियों के खिलाफ नए चेहरों को उतार कर बड़ा दांव खेला है। भाजपा का ये दांव कहीं उन पर भारी न पड़ जाए ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है।

बता दें कि भाजपा ने अपनी रणनीति के तहत कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के खिलाफ बीरनपुर मामले के मृतक भुनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को मैदान में उतारा है। वहीं नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया के खिलाफ हाल ही में पार्टी में आए सतनामी के गुरु के बेटे खुशवंत साहेब को। इसी तरह आबकारी मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ सोयम मुका तो मोहम्मद अकबर के खिलाफ अपने प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा को। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के खिलाफ ललित चंद्राकर को, अमरजीत भगत के खिलाफ रामकुमार टोप्पो और अनिला भेड़िया के खिलाफ कांग्रेस से भाजपा में आए देवलाल ठाकुर को टिकट दी है। ये सभी पहली बार विधान सभा का चुनाव लड़ रहे है। इधर चर्चा है कि कांग्रेस के कुछ मंत्री अपना क्षेत्र बदलने की तैयारी में है।

मिली जानकारी के अनुसार नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया , केबिनेट मंत्री गुरु रुद्रकुमार , गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और वन मंत्री मोहम्मद अकबर की अपनी पुरानी सीट की जगह किसी सुरक्षित सीट की तलाश में है। इस पर भाजपा का कहना है कि हाई कमान ने काफी सोच विचार और मंथन कर इस बार जिताऊ कैंडिडेट को चुनावी मैदान में उतारा है। इसी वजह से ये कई मंत्री सुरक्षित सीट तलाश रहें है। भाजपा के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता इन मंत्रियों को चुनौती दे सकता है।

भाजपा की इस चुनावी रणनीति पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नए लोगों को बलि का बकरा बना दिया है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश भर में अपने आप को हारा हुआ मान ली है। मंत्रियों की सीट की बात छोड़ दीजिए।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH