छत्तीसगढ़ - भाजपा के 24 नेताओं की X कैटेगरी सुरक्षा पर राजनीति , कांग्रेस ने दागे सवाल तो भाजपा ने किया,,,

रायपुर , 13-10-2023 4:08:21 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा के 24 नेताओं की X कैटेगरी सुरक्षा पर राजनीति , कांग्रेस ने दागे सवाल तो भाजपा ने किया,,,
रायपुर 13 अक्टूबर 2023 - विधानसभा चुनाव में केंद्र सरकार ने भाजपा के 24 नेताओं को सुरक्षा दी है। इसे लेकर राजनीति शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सवाल उठाया है कि आखिर भाजपा के नेताओं को ही सुरक्षा क्याें, बाकी दलों के नेताओं पर क्या कोई खतरा नहीं है क्या।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ को बदनाम करने के लिए केवल भाजपाइयों को सुरक्षा दिया है। सुरक्षा के लिए सिर्फ भाजपा का सदस्य होने को पैमाना माना है। केंद्र सरकार जान बूझकर प्रदेश की छवि खराब करने के लिए अपने नेताओं को एक्स श्रेणी की सुरक्षा दिया है।

भाजपा बताए कि जिन 24 भाजपा नेताओं को सुरक्षा दी है, पिछले पांच वर्षों में उन्होंने कितनी बार अपनी सुरक्षा के लिए राज्य सरकार और स्थानीय पुलिस प्रशासन से आवेदन किया था। केंद्र सरकार यह भी बताए कि इन सुरक्षा प्राप्त 24 नेताओं ने कब केंद्र सरकार से सुरक्षा के लिए आवेदन किया था जो केंद्र सरकार ने उनको सुरक्षा उपलब्ध करवाया।

कांग्रेस चुनौती देती है कि भाजपा के इन नेताओं की सुरक्षा मांग का आवेदन सार्वजनिक करें। शुक्ला ने आरोप लगाया कि 24 नेताओं की सुरक्षा भी भाजपाई षड्यंत्र का ही एक हिस्सा है।

कांग्रेस के आरोप का पलटवार कर प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा कि तीन महीने पहले ही भूपेश सरकार ने भाजपा के नेताओं से बस्तर में सुरक्षा वापस की थी। इसके अलावा बस्तर में लगातार भाजपा के नेताओं की टारगेट किलिंग हुई है। पांच नेताओं की हत्या हो चुकी है।

भूपेश सरकार प्रदेश में भाजपा नेताओं की सुरक्षा कम कर रहे हैं और ये शर्मनाक स्थिति है कि उनकी पार्टी के इशारे में भाजपा के कार्यकर्ताओं को मारने की धमकी दी जा रही है। भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ नृशंस हत्या को रोकने के लिए केंद्र ने सुरक्षा दी तो अब भूपेश और उनकी टीम को पीड़ा हो रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH