छत्तीसगढ़ - बघेल , चंद्राकर सहित इन 08 कांग्रेस विधायकों का कट सकता है टिकट , देखे सभी के नाम

रायपुर , 12-10-2023 4:21:08 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बघेल , चंद्राकर सहित इन 08 कांग्रेस विधायकों का कट सकता है टिकट , देखे सभी के नाम
रायपुर 11 अक्टूबर 2023 - छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए 07 नवंबर को मतदान है. पहले चरण में 20 सीटों के लिए चुनाव होगा. इन 20 सीटों में बस्तर संभाग से सभी 12 विधानसभा सीटें सहित खैरागढ़ , राजनांदगांव , मोहला-मानपुर और कवर्धा जिले में शामिल 8 सीटें हैं।

इन सीटों के लिए 13 अक्टूबर से नामांकन शुरू हो जाएगा लेकिन कांग्रेस ने अब तक प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं किया. हालांकि प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में लगभग सभी सीटों पर नाम तय कर लिया गया है. पहली सूची केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद जारी कर दी जाएगी।

इस बीच छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा का बयान भी सामने आया है. उनका कहना है कि कई विधायकों का टिकट कट सकता है. पार्टी की ओर सभी सीटों को लेकर गहन मंथन किया गया है, जहां बदलने की जरूरत है वहां चेहरा बदला जा रहा।

इन चर्चाओं के बीच कांग्रेस के सूत्रों से यह ख़बर निकल कर सामने आ रही है कि 8 विधायकों को टिकट नहीं दिया जा रहा है. जिन नामों को लेकर चर्चा है उनमें जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन , चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम , नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप , अंतागढ़ विधायक अनूप नाग , मोहला-मानपुर विधायक इन्द्रशाह मंडावी , डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल , खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा और पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर शामिल हैं।

हालांकि अधिकृत रूप से कहीं कोई बयान इन विधायकों की टिकट कटने को लेकर नहीं आया है. लेकिन चुनावी सर्वे में इन विधायकों को लेकर रिपोर्ट अच्छी नहीं आई है बताया गया है. वैसे कांग्रेस पार्टी इतनी बड़ी संख्या में विधायकों की टिकट काट पाएगी ऐसा नहीं लगता. लेकिन रायपुर से लेकर दिल्ली तक कब क्या निर्णय कांग्रेस में हो जाए कुछ कहा भी नहीं जा सकता. फिलहाल इंतजार सभी को कांग्रेस की पहली सूची का है. जिससे अधिकृत रूप पता चल सकेगा कि कौन अंदर है और कौन बाहर ??

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH