छत्तीसगढ़ में भाजपा ने खेला बड़ा दांव , आम आदमी से लेकर अफसर और अभिनेता को भी दी टिकट

रायपुर , 10-10-2023 4:47:13 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में भाजपा ने खेला बड़ा दांव , आम आदमी से लेकर अफसर और अभिनेता को भी दी टिकट
रायपुर 09 अक्टूबर 2023 - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 85 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनमें आम आदमी से लेकर अफसर और अभिनेता को भी टिकट मिला है।

भाजपा ने साजा विधानसभा से ईश्वर साहू को उम्मीदवार बनाया है। ईश्वर साहू बिरनपुर हिंसा के पीड़ित हैं। बेमेतरा के बिरनपुर गांव में छत्तीसगढ़ में इसी साल हिंसा हुई थी। इस हिंसा के में मारे गए युवक भुवनेश्वर साहू के पिता को भाजपा ने टिकट देकर बड़ा दांव खेला है। उनका मुकाबला राज्य शासन के मंत्री रविंद्र चौबे से हो सकता है। इसके अलावा भाजपा ने सरपंच , पार्षदों और किसानों को भी मैदान में उतारा है।

भाजपा के प्रत्याशियों में रायगढ़ के प्रत्याशी ओपी चौधरी जो कि पूर्व IAS हैं। OP चौधरी 2005 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले नौकरी छोड़ी थी। 22 साल की उम्र में चौधरी के पिता दीनानाथ चौधरी शिक्षक थे। जब OP महज दूसरी कक्षा में थे, तब उनके सिर से पिता का साया उठ गया था।

केशकाल से भाजपा ने पूर्व IAS नीलकंठ टेकाम को प्रत्याशी बनाया है। 2008 बैच के IAS अफसर टेकाम ने इसी वर्ष VRS (वोलंटरी रिटायरमेंट स्कीम) लेकर भाजपा ज्वाइन किया था।

भाजपा ने रायपुर की धरसींवा सीट से छत्तीसगढ़ी सिनेमा के कलाकार पद्मश्री अनुज शर्मा पर दांव खेला है। हाल ही में वह भाजपा में शामिल हुए थे।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत

आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH