छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार एक हीरो के खिलाफ विलेन लड़ेगा विधानसभा चुनाव

रायपुर , 05-10-2023 4:17:03 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार एक हीरो के खिलाफ विलेन लड़ेगा विधानसभा चुनाव
रायपुर 05 अक्टूबर 2023 -  छत्तीसगढ़ के 23 साल के इतिहास में ये पहला ऐसा चुनाव होगा, जब छॉलीवुड के दो स्टार आमने-सामने होंगे। छतीसगढ़िया फिल्मों के सुपर स्टार अनुज शर्मा ने कुछ महीने पहले बीजेपी का दामन थाम लिया है। चर्चा है कि धरसींवा से उनका टिकट फाइनल है। इलाके में उन्होंने जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है। 

इधर बुधवार शाम छत्तीसगढ़ी फिल्मों में विलेन के तौर पर मशहूर मनमोहन सिंह ठाकुर ने ऐलान कर दिया है कि वे अनुज शर्मा के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगे। चाहे निर्दलीय ही क्यों न हो? उन्होंने फेसबुक पर भी पोस्ट करते हुए लिखा है कि एक 'विलेन' एक 'हीरो' के खिलाफ चुनाव लड़ेगा।

मनमोहन सिंह ठाकुर चैलेंज करते हुए कहते हैं कि रील लाइफ हीरो कितने नकली है, वे जनता को बताएंगे। गब्बर और गिरधारी पांडे के नाम से मशहूर मनमोहन सिंह ठाकुर के इस चैलेंज को लेकर पद्मश्री एक्टर अनुज शर्मा से जब एनपीजी ने बात की, तो उन्होंने सिर्फ 'नो कमेंट' कहा।

छत्तीसगढ़ी फिल्मों के मशहूर एक्टर अनुज शर्मा और मनमोहन सिंह ठाकुर दोनों पांच फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, जिनमें 'मोर छइयां भुइंयां' , 'झन भूलौ मां-बाप ल', 'तहूं दीवाना-महूं दीवाना' और 'टूरी नंबर वन' शामिल है। इन पांचों ही फिल्मों में अनुज शर्मा हीरो और मनमोहन सिंह ठाकुर विलेन की भूमिका में नजर आए हैं।

कौन हैं मनमोहन सिंह ठाकुर ??

अनुज शर्मा की तरह ही मनमोहन सिंह ठाकुर को भी पहला ब्रेक डायरेक्टर सतीश जैन की फिल्म 'मोर छइयां भुइंयां' में मिला। इसके बाद दर्जनों फिल्मों में विलेन की भूमिका निभा चुके मनमोहन सिंह ठाकुर को लोग गिरधारी पांडे या छत्तीसगढ़ के शोले के गब्बर सिंह के रुप में जानते हैं। 

मनमोहन सिंह 'माटी मोर मितान', 'बेर्रा', 'दहाड़', 'किरिया' जैसी कई फिल्मों में हीरो के किरदार में भी नजर आ चुके हैं। अब तक 36 छत्तीसगढ़ी फिल्मों में काम कर चुके मनमोहन सिंह की आने वाली फिल्म 'दूल्हा राजा' रिलीज के लिए तैयार है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH