छत्तीसगढ़ - BJP की दूसरी सूची पर बड़ा अपडेट , इन बड़े नामों पर लग सकती है मुहर

रायपुर , 04-10-2023 4:03:47 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - BJP की दूसरी सूची पर बड़ा अपडेट , इन बड़े नामों पर लग सकती है मुहर
रायपुर 03 अक्टूबर 2023 - छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची में जैसे जैसे विलंब हो रहा है वैसे वैसे प्रत्याशियों को लेकर तरह तरह के कयास भी लगाए जा रहें है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों में 3 महामंत्री केदार कश्यप , विजय शर्मा और ओपी चौधरी, 2 उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा और मोतीलाल साहू की टिकट तय मानी जा रही है। केदार कश्यप को नारायणपुर से , विजय शर्मा को कवर्धा और ओपी चौधरी को रायगढ़ से BJP मैदान में उतार सकती है।

इसी तरह भाटापारा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा को पार्टी रिपीट कर सकती है तो वहीं पिछले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले मोतीलाल साहू को इस बार रायपुर ग्रामीण से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। प्रदेश की एक उपाध्यक्ष सरला कोसारिया को पहले ही टिकट दी जा चुकी है। 

इधर 13 विधायकों में से 10 की टिकट फाइनल मानी जा रही है। वर्तमान विधायकों में से डमरू धर पुजारी, ननकी राम कंवर और रंजना साहू का टिकट कट सकता है।

शनिवार को दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बाद संभावित प्रत्याशियों के नाम सामने आ रहे है। ऐसी चर्चा है कि आज जगदलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के बाद कभी भी भाजपा की दूसरी सूची आ सकती है। हांलाकि भाजपा का कोई भी नेता इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहा है। भाजपा सांसद सुनील सोनी ने कहा कि अधिकृत सूची आने के बात सब कुछ क्लियर हो जाएगा।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत

आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH