छत्तीसगढ़ - सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ाएगी भाजपा , इन 06 सांसदों का नाम लगभग तय

रायपुर , 30-09-2023 4:00:20 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ाएगी भाजपा , इन 06 सांसदों का नाम लगभग तय
रायपुर 30 सितंबर 2023 - भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पिछले महीने छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। भाजपा ने 21 कैंडिडेट को चुनावी मैदान में उतारा था। अगले हफ्ते भाजपा अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि इस सूची में 69 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होगा।

सूत्रों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में भाजपा कुल 6 सांसदों को चुनावी मैदान में उतारने वाली है। 69 सीटों पर उम्मीदवारों की चर्चा गुरुवार को रायपुर में एक बैठक में हुई। इस मीटिंग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मौजूद था। बैठक में 69 सीटों पर उतारे जाने वाले उम्मीदवारों का नाम फाइनल कर लिया गया है। 

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि 'पार्टी राज्य में सांसदों को टिकट देगी छत्तीसगढ़ से हमारे नौ सांसद हैं और पार्टी उनमें से कम से कम छह को टिकट देने की सोच रही है। दुर्ग से सांसद विजय बघेल का नाम पहली सूची में घोषित किया जा चुका है।' उन्होंने आगे कहा, 'छत्तीसगढ़ भाजपा प्रमुख अरुण साव, रायपुर के सांसद सुनील सोनी और केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ऐसे सांसद हैं जिन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका मिल सकता है।

गौरतलब है कि भाजपा ने पिछले महीने 90 में से 21 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने बताया कि 'उम्मीदवारों के नामों को गुरुवार को अंतिम रूप दिया गया। अगले हफ्ते इसका ऐलान कर दिया जाएगा।' बता दें कि अगर 69 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होता है तो यह भाजपा की छत्तीसगढ़ में दूसरी और आखिरी लिस्ट होगी। क्योंकि पहली लिस्ट में 21 कैंडिडेट के नाम का ऐलान हो चुका है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH